सड़कें दलदल,जूते हाथ में लेकर स्कूल जाते बच्चे:अबोहर के ढिंगावाली रोड पर निकासी न होने से गंदा पानी जमा, शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

सड़कें दलदल,जूते हाथ में लेकर स्कूल जाते बच्चे:अबोहर के ढिंगावाली रोड पर निकासी न होने से गंदा पानी जमा, शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

फाजिल्का के गांव की फिरनी और ढिंगावाली रोड की खस्ताहाल स्थिति से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। सड़कों पर जगह-जगह गंदा पानी जमा होने के कारण पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। नालियों की निकासी व्यवस्था सही न होने से यह समस्या दिन-ब-दिन और विकराल रूप लेती जा रही है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। रास्ते में कीचड़ और पानी होने के कारण बच्चे अक्सर फिसल कर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और किताबें खराब हो जाती हैं। कई बार बच्चे मजबूरन रास्ते से ही घर लौटने को विवश हैं, जिससे उनकी पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। बाबा रामदेव मंदिर के पास बदहाली, बार-बार खबर के बावजूद बेपरवाह प्रशासन बाबा रामदेव मंदिर से लेकर ढिंगावाली रोड तक गंदे पानी के भराव और गहरे गड्ढों से राहगीरों का निकलना दूभर हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि मीडिया में बार-बार मुद्दा उठाए जाने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है और न ही इसका कोई स्थायी समाधान निकाला गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और DC फाजिल्का से गुहार परेशान ग्रामीणों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और डिप्टी कमिश्नर (DC) फाजिल्का से तुरंत हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि सड़कों का निर्माण जल्द पक्का करवाया जाए और गंदे पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध किया जाए ताकि ग्रामीणों व बच्चों को इस समस्या से राहत मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *