किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना की पुलिस ने मवेशी तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनगामा गांव के समीप छापेमारी कर एक पिकअप वाहन सहित उस पर अवैध रूप से लदे छह मवेशियों को जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई को देखकर पिकअप चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पिकअप को सड़क किनारे लगाकर मौके से भागा प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बनगामा की ओर से एक पिकअप वाहन पर क्रूरतापूर्वक मवेशियों को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए रूट पर वाहन का पीछा करना शुरू किया। बनगामा गांव के समीप पहुंचते ही पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। कुछ दूर पीछा करने के बाद चालक पिकअप को सड़क किनारे लगाकर मौके से भागने में सफल रहा। मामला दर्ज कर जब्ती सूची तैयार तत्पश्चात पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें ठूंस-ठूंस कर बंधे हुए छह मवेशी बरामद हुए। पुलिस सभी मवेशियों और पिकअप को जब्त कर थाना ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखा गया है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जब्ती सूची तैयार की गई है। फरार चालक और इसमें संलिप्त पशु कारोबारी की पहचान की जा रही है। जल्द ही छापेमारी कर गिरफ्तारी की जाएगी। किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना की पुलिस ने मवेशी तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनगामा गांव के समीप छापेमारी कर एक पिकअप वाहन सहित उस पर अवैध रूप से लदे छह मवेशियों को जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई को देखकर पिकअप चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पिकअप को सड़क किनारे लगाकर मौके से भागा प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बनगामा की ओर से एक पिकअप वाहन पर क्रूरतापूर्वक मवेशियों को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए रूट पर वाहन का पीछा करना शुरू किया। बनगामा गांव के समीप पहुंचते ही पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। कुछ दूर पीछा करने के बाद चालक पिकअप को सड़क किनारे लगाकर मौके से भागने में सफल रहा। मामला दर्ज कर जब्ती सूची तैयार तत्पश्चात पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें ठूंस-ठूंस कर बंधे हुए छह मवेशी बरामद हुए। पुलिस सभी मवेशियों और पिकअप को जब्त कर थाना ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखा गया है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जब्ती सूची तैयार की गई है। फरार चालक और इसमें संलिप्त पशु कारोबारी की पहचान की जा रही है। जल्द ही छापेमारी कर गिरफ्तारी की जाएगी।

