जयपुर में आमेर पहाड़ी पर शनिवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पिछले 6 दिन से लापता होने पर ब्रह्मपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। आमेर थाना पुलिस को लाश के पास सेलफॉस का खाली पैकेट भी मिला है। एसीपी (आमेर) प्रोबेशनर आईपीएस प्रतीक सिंह ने बताया- आमेर के हांडीपुरा स्थित पहाड़ी पर शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान महेश शर्मा (35) निवासी पातलवास आंधी के रुप में हुई है। वह प्राइवेट बस चलाने का काम करता था। 11 अक्टूबर को सुबह वह गांव से सवारी लेकर जयपुर के लिए निकला था। रात करीब 9:30 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया था। परिजनों के ढूंढने पर उसकी बस रामगढ़ मोड़ पर खड़ी मिली थी। काफी तलाश के बाद भी महेश के नहीं मिलने पर 12 अक्टूबर को ब्रह्मपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। ढूंढते हुए पहुंची पुलिस ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की ओर से मोबाइल नंबर के आधार पर महेश की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार देर रात मोबाइल ऑन होने पर महेश की लोकेशन आमेर के हांडीपुरा में पहाड़ी की आई। रविवार सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उसे ढूंढते हुए आमेर पहाड़ी में करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर जा पहुंची। पहाड़ी पर महेश की डिक्म्पोज हालत में लाश पड़ी हुई मिली। पुलिस को लाश के पास सेलफॉस का खाली पैकेट भी पड़ा मिला। पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। और एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को पहाड़ी से नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया है। जानवर के मूवमेंट का शक पुलिस का मनाना है कि मृतक के अंगुठे साइड को जानवर ने नोंचा हुआ है। देर रात भी किसी जानवर के पंजे या दांत के चलते मोबाइल स्विच दबने से ऑन हो गया। मोबाइल को ट्रेस करते हुए पुलिस टीम वहां पहुंची। SDRF टीम की मदद से शव को पहाड़ी से नीचे उतारकर लाया गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर में आमेर मावठा सरोवर में कूदा युवक, मौत:पत्नी की कुछ समय पहले हो चुकी थी मौत, माता-पिता भी नहीं थे जयपुर में आमेर के मावठा सरोवर में मंगलवार रात एक युवक शंकर (40) ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर आमेर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। युवक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया। (पूरी खबर पढ़ें)

