हिसार SP से मिले पेट्रोल पंप डीलर्स:₹5 करोड़ की रंगदारी पर बोले- सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा फैसला लेंगे

हिसार SP से मिले पेट्रोल पंप डीलर्स:₹5 करोड़ की रंगदारी पर बोले- सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा फैसला लेंगे

हिसार शहर में लगातार बढ़ रही रंगदारी और रंगदारी की घटनाओं से व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पेट्रोल पंप व्यवसायी प्रमोद गोयल से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के बाद 15 अक्टूबर को प्रमुख व्यापारी आनंद गोयल व उनके बेटे अनिरुद्ध गोयल से भी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग ली गई। 15 दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की दो बड़ी वारदातों के विरोध में ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (हिसार व हांसी) के प्रतिनिधियों ने हिसार के एसपी सिद्धांत जैन से मुलाकात की। एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने एसपी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि आनंद गोयल और प्रमोद गोयल के पूरे परिवार तथा बच्चों तक को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच की रफ्तार काफी धीमी है और ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही है। प्रधान बोले- सोमवार तक इंतजार करेंगे ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि SP साहब से मुलाकात के दौरान उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हमने साफ कह दिया है कि हम सोमवार तक का इंतजार करेंगे। अगर तब तक कोई नतीजा या सख्त कदम सामने नहीं आता है, तो सोमवार को दोबारा मिलकर कड़ा फैसला लिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। पुलिस जांच और सुरक्षा पर उठाए सवाल एसोसिएशन प्रतिनिधियों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल के लिए 5 से 7 लोगों को उठाया है और पूछताछ कर रही है। बाहर या फर्जी नंबरों से आ रही कॉल्स पर उन्होंने कहा कि पुलिस के पास बहुत बड़े संसाधन और सोर्स होते हैं, अगर प्रशासन इच्छाशक्ति दिखाए तो अपराधियों को ट्रेस करना कोई कठिन काम नहीं है। पुलिस के रुख और जांच के नतीजों को देखते हुए एसोसिएशन सोमवार को आगे के सख्त कदमों का ऐलान करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *