ममेरे भाई ने छाती में घोंपा सूआ, गंभीर:पानीपत के दलबीर नगर का मामला, अस्पताल में दोनों परिवारों की महिलाओं में हुई भिड़ंत

ममेरे भाई ने छाती में घोंपा सूआ, गंभीर:पानीपत के दलबीर नगर का मामला, अस्पताल में दोनों परिवारों की महिलाओं में हुई भिड़ंत

पानीपत के दलबीर नगर में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार दोपहर को मामा-बुआ के बेटों में एक विवाद खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि शिब्बा ने अपने चचेरे भाइयों अमन और ऋतिक के साथ मिलकर अपने मामा के बेटे शिवम के साथ मारपीट की और उसकी छाती में सूआ घोंप दिया। परिजनों का दावा है कि सूआ दिल के पास लगा है। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि शिवम ने शिब्बा की बाजू में सूआ मारा। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनके परिजनों के बीच भी जमकर कहासुनी और हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया। शिवम की हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। देर तक चले घटनाक्रम के बावजूद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दिए जाने की जानकारी नहीं मिली है।
पहले हुई कहासुनी के बाद से चल रही थी रंजिश जानकारी के अनुसार, जाटल रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी शिवम की उम्र करीब 18 से 19 वर्ष है। उसकी मां सोनिया ने आरोप लगाया कि शिवम और उसकी बुआ के बेटे शिब्बा के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर शिब्बा उससे रंजिश रखने लगा था। शनिवार को इसी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया। सोनिया का आरोप है कि शिब्बा अपने चचेरे भाइयों अमन और ऋतिक के साथ शिवम के पास पहुंचा। तीनों ने उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान शिब्बा ने शिवम की छाती में सूआ घोंप दिया। परिजनों के अनुसार, चोट गंभीर है और सूआ दिल के पास लगा है। दूसरे पक्ष का आरोप- शिवम ने बाजू में मारा सूआ दूसरी ओर, शिब्बा ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान शिवम ने उसकी बाजू में सूआ मारा। शिब्बा करीब 28 वर्ष का है और वार्ड-11 में चुंगी के पास दलबीर नगर में रहता है। वह एचएसवीपी में सफाई कर्मचारी बताया गया है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच झगड़े की शुरुआत और वारदात की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान भिड़े दोनों पक्षों के परिजन झगड़े के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घायल परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान दोनों परिवारों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ गईं। अस्पताल परिसर में हंगामा होने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की। इसी बीच शिवम की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों के आरोपों और अस्पताल में हुए हंगामे के कारण मामला और गंभीर हो गया

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *