फलोदी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपरिषद चौराहे पर मदन राठौड़ का पुतला जलाकर नारेबाजी की और बयान पर नाराजगी जताई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम नागौरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुए नगरपरिषद चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने मदन राठौड़ के बयान का विरोध करते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए। जिम्मेदार नेताओं से मर्यादित बयान देने की मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बयान की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को बयान देते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बयान पर आपत्ति जताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

