जीतू पटवारी बोले- MP में भ्रष्टाचार का कैंसर बढ़ा:पीतांबरा पीठ में दर्शन कर कहा- सरकार पर मुख्यमंत्री की पकड़ नहीं

जीतू पटवारी बोले- MP में भ्रष्टाचार का कैंसर बढ़ा:पीतांबरा पीठ में दर्शन कर कहा- सरकार पर मुख्यमंत्री की पकड़ नहीं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को नवरात्रि की सप्तमी पर दतिया स्थित श्री पीतांबरा पीठ पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में पटवारी ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक नियंत्रण और कार्यशैली को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की अधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर पकड़ कमजोर हो गई है। बोले- दतिया की जनता ने बदलाव का संदेश दिया पटवारी ने कहा कि वे पिछले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के विचारों के साथ सहयोग करने वाले दतिया के लोगों के प्रति आभार जताने और मां बगलामुखी का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि मां सभी के विघ्न दूर करें और उनकी कृपा पूरे प्रदेश पर बनी रहे। राजनीतिक मुद्दों पर पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री का अधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि सभी बेलगाम हो रहे हैं, जिससे अराजकता की स्थिति बन रही है। पटवारी के मुताबिक, उन्होंने चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री से कार्यशैली बदलने का आग्रह किया था, लेकिन अब तक सुधार नजर नहीं आया।
बोले- बदलाव नहीं हुआ तो जनता को बदलना पड़ेगा पटवारी ने मुख्यमंत्री से एक बार फिर कार्यशैली बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत का संदेश दिया था। यदि बदलाव नहीं होता है, तो आगे जनता को ही बदलाव करना पड़ेगा। भाजपा के नेतृत्व पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 2028 तक पद पर बने रहते हैं या नहीं, यह भाजपा का निर्णय है, लेकिन जरूरत पड़ने पर जनता बदलाव करेगी। प्रधानमंत्री मोदी पर भी की टिप्पणी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा, “वोट चोरी के प्रधानमंत्री बन गए हैं नरेंद्र मोदी।” उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं। पटवारी ने सरकार पर तानाशाही की ओर बढ़ने का आरोप भी लगाया। भाजपा नेताओं के भावुक होने पर कसा तंज मीडिया ने भाजपा नेताओं सरताज सिंह और नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने को लेकर सवाल किया, तो पटवारी ने इसे भाजपा के भीतर हिस्सेदारी की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा, “यह रोना-धोना लूट की छूट के लिए है।” पटवारी के अनुसार, जिसे कम हिस्सा मिल रहा है, वही रो रहा है। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने भाजपा के अंदरूनी समीकरणों पर निशाना साधा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *