मैहर में पिकअप और ट्रक की टक्कर:दोनों वाहनों के ड्राइवर्स की मौत, बेटे के निधन की खबर सुन पिता की तबीयत बिगड़ी

मैहर में पिकअप और ट्रक की टक्कर:दोनों वाहनों के ड्राइवर्स की मौत, बेटे के निधन की खबर सुन पिता की तबीयत बिगड़ी

मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे भेड़ा गांव के पास सामान लेकर लौट रही एक पिकअप गाड़ी और सामने से आ रहे भारी ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृत पिकअप चालक की पहचान देवधरा निवासी 22 वर्षीय राज चौरसिया और ट्रक चालक की पहचान खोंदिरा निवासी 36 वर्षीय जंग बहादुर लोधी के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिकअप चालक के 55 वर्षीय पिता रामावतार चौरसिया सदमे से बेसुध होकर गिर पड़े, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक देवधरा निवासी राज चौरसिया शनिवार सुबह पिकअप वाहन में सामान लादकर अमरपाटन गए थे। दोपहर में वापसी के दौरान भेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे सीमेंट के एक पाइप से लदे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ढोला फैक्ट्री की तरफ जा रहा ट्रक गलत दिशा से आ रहा था, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी। केबिन काटकर निकाला गया पिकअप चालक का शव भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चला रहे राज चौरसिया का शव गाड़ी के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर शव बाहर निकाला। इसके बाद दोनों चालकों के शवों को एंबुलेंस की मदद से मैहर अस्पताल की शव गृह में रखवा दिया गया। खबर सुनते ही बेसुध हुए पिता, पुलिस जांच में जुटी बेटे की अचानक हुई मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, पिता रामावतार चौरसिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मैहर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *