विदिशा में मेमू ट्रेन में 10लाख से भरा बैग चोरी:200 CCTV खंगालकर शिवपुरी का गिरफ्तार, 9.36 लाख नकद बरामद

विदिशा में मेमू ट्रेन में 10लाख से भरा बैग चोरी:200 CCTV खंगालकर शिवपुरी का गिरफ्तार, 9.36 लाख नकद बरामद

विदिशा में मेमू ट्रेन से 10 लाख रुपए का बैग चोरी करने के मामले में जीआरपी ने शिवपुरी निवासी शत्रु उर्फ दीपक ओझा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 9 लाख 36 हजार 650 रुपए नकद समेत कुल 9 लाख 45 हजार 50 रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। गंजबासौदा स्टेशन पर सीट के ऊपर रखा था बैग पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को अमित शर्मा 10 लाख रुपए लेकर मेमू ट्रेन से भोपाल लौट रहे थे। गंजबासौदा स्टेशन पर भीड़ होने के कारण उन्होंने बैग सीट के ऊपर रखा और सो गए। विदिशा स्टेशन पहुंचने पर बैग गायब मिला। इसके बाद उन्होंने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले मामले की जांच में जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस की टीमें जुटीं। विदिशा, भोपाल और गुना के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी शत्रु उर्फ दीपक ओझा की पहचान हुई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे भोपाल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी करना कबूल किया है। 10 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने की कार्रवाई इस मामले में करीब 10 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम जुटी थी। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जैसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतू डाबर के मार्गदर्शन और रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी से चोरी की गई रकम का अधिकांश हिस्सा बरामद कर लिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *