कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला जलाया:गांधी चौराहे पर किया प्रदर्शन, पाकिस्तान को सहायता वाले बयान का विरोध किया

कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला जलाया:गांधी चौराहे पर किया प्रदर्शन, पाकिस्तान को सहायता वाले बयान का विरोध किया

प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान मदन राठौड़ के पाकिस्तान पर दिए बयान को भी दिखाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। इसमें जिला और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक व मंडल पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *