कौशाम्बी में जमीन विवाद में बुजुर्ग पर धारदार हथियार सेहमला:पत्नी-बहू से भी मारपीट, सिर फटा; प्रयागराज रेफर, 4 नामजद पर केस दर्ज

कौशाम्बी में जमीन विवाद में बुजुर्ग पर धारदार हथियार सेहमला:पत्नी-बहू से भी मारपीट, सिर फटा; प्रयागराज रेफर, 4 नामजद पर केस दर्ज

कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के शाखा गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग राजेन्द्र प्रसाद पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में उनका सिर फट गया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और छोटी बहू के साथ भी मारपीट की गई। घायल का जिला अस्पताल में इलाज के बाद रात को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पीड़ित राजेन्द्र प्रसाद के मुताबिक, जमीन को लेकर उनका और उनके पड़ोसी रामानंद से परिवार से विवाद चल रहा है। 11 अक्टूबर को सैनी थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसमें भूमिधरी जमीन की सीमा सुरक्षित करने के लिए सामने गेट लगाने की बात तय हुई थी। आरोप है कि समझौते के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार, 16 अक्टूबर की शाम 6 बजे जब वह घर पर अकेले थे। इसी दौरान पड़ोसी अपने साथ आए तीन युवकों के साथ पहुंचे और जमीन के विवाद को लेकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। शोर सुनकर पत्नी और छोटी बहू बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके छोटे भाई राजमहेश को चौकी पर बुलाया गया था। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी उनके साथ मारपीट किए जाने की बात कही है। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती देर रात्रि हालात में सुधार न होने पर घायल को प्रयागराज रेफर किया गया। वहीं राजेन्द्र प्रसाद ने सैनी थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को चार नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनका नाम रामानन्द, कृष्ण मोहन, बब्लू और सूर्यमणि है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *