आलीराजपुर के जंगल में मिला 20-25 दिन पुराना कंकाल:मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने देखा, पुलिस ने आसपास के थानों में दी सूचना

आलीराजपुर के जंगल में मिला 20-25 दिन पुराना कंकाल:मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने देखा, पुलिस ने आसपास के थानों में दी सूचना

आलीराजपुर जिले की कट्ठीवाड़ा तहसील के सोरवा क्षेत्र के पिपरिया गांव के जंगल में शनिवार को एक अज्ञात पुरुष का कंकाल मिला है। मवेशी चराने जंगल गए ग्रामीणों ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कंकाल पूरी तरह गल चुका है। माना जा रहा है कि शव करीब 20 से 25 दिन पुराना हो सकता है। सही अवधि जांच के बाद ही पता चलेगी। कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के थानों में सूचना दी गई है। कंकाल को जांच और पोस्टमार्टम के लिए अलीराजपुर लाया गया है, जहां से इसे आगे की जांच के लिए भेजा गया है। एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पता लगा रही है कि मृतक कौन था और उसकी मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर बात साफ हो पाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *