दरभंगा में सोते हुए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या:सिर के आर-पार हुई बुलेट; घर वाले बोले- दर्गा पंडाल में गाना बजने से नहीं आई आवाज

दरभंगा में सोते हुए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या:सिर के आर-पार हुई बुलेट; घर वाले बोले- दर्गा पंडाल में गाना बजने से नहीं आई आवाज

दरभंगा घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली काफी करीब से मारी गई है जो सिर के आर-पार हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र ठाकुर(65) के तौर पर हुई है। घटना शुक्रवार की रात बिशनपुर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव के वार्ड नंबर-6 स्थित बरही टोल की है। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। सुरेंद्र ठाकुर फर्नीचर बनाने का काम करते थे। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर मृतक की बेटी राखी कुमारी ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह घर के बाहर सो रहे थे, जबकि परिवार के लोग अंदर थे। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। गांव के पास दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है, जहां तेज आवाज में साउंड बॉक्स बज रहा था। ऐसे में गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। राखी के अनुसार, उनकी चाची रात करीब एक बजे फूल तोड़ने के लिए गई थी। उस समय उनके पिता मोबाइल देख रहे थे। फूल तोड़कर लौटने के बाद चाची सो गई। शुक्रवार की रात पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। 24 साल से चल रहा जमीन विवाद परिजनों ने गांव में करीब 24 वर्षों से जमीन विवाद चलने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति पर सीधे तौर पर हत्या करने का आरोप नहीं लगाया है। पुत्री राखी कुमारी ने आशंका जताई कि उनके पिता की हत्या साजिश के तहत की गई है। हत्या किसने और क्यों की, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सुरेंद्र ठाकुर गांव में रहकर बढ़ई का काम करते थे। फर्नीचर बनाने से होने वाली आमदनी से परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि पहली नजर में यह मामला हत्या का लगता है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना में कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। दरभंगा घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली काफी करीब से मारी गई है जो सिर के आर-पार हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र ठाकुर(65) के तौर पर हुई है। घटना शुक्रवार की रात बिशनपुर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव के वार्ड नंबर-6 स्थित बरही टोल की है। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। सुरेंद्र ठाकुर फर्नीचर बनाने का काम करते थे। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर मृतक की बेटी राखी कुमारी ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह घर के बाहर सो रहे थे, जबकि परिवार के लोग अंदर थे। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। गांव के पास दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है, जहां तेज आवाज में साउंड बॉक्स बज रहा था। ऐसे में गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। राखी के अनुसार, उनकी चाची रात करीब एक बजे फूल तोड़ने के लिए गई थी। उस समय उनके पिता मोबाइल देख रहे थे। फूल तोड़कर लौटने के बाद चाची सो गई। शुक्रवार की रात पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। 24 साल से चल रहा जमीन विवाद परिजनों ने गांव में करीब 24 वर्षों से जमीन विवाद चलने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति पर सीधे तौर पर हत्या करने का आरोप नहीं लगाया है। पुत्री राखी कुमारी ने आशंका जताई कि उनके पिता की हत्या साजिश के तहत की गई है। हत्या किसने और क्यों की, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सुरेंद्र ठाकुर गांव में रहकर बढ़ई का काम करते थे। फर्नीचर बनाने से होने वाली आमदनी से परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि पहली नजर में यह मामला हत्या का लगता है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना में कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *