किशनगंज साइबर पुलिस ने ठगी शिकार युवक को पैसे लौटाए:23 हजार रुपए किया वापस, समय पर शिकायत से मिली मदद

किशनगंज साइबर पुलिस ने ठगी शिकार युवक को पैसे लौटाए:23 हजार रुपए किया वापस, समय पर शिकायत से मिली मदद

किशनगंज। जिले में साइबर अपराध के पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए किशनगंज साइबर थाना की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक युवक को 23 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। एमआरएम पोर्टल के माध्यम से की गई कार्रवाई के बाद पीड़ित को ठगी की पूरी राशि वापस मिल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान मो. जाकिर आलम (21 वर्ष), पिता अब्दुल मन्नान, निवासी पुराना खगड़ा, वार्ड संख्या-21, खानबाड़ी, थाना एवं जिला किशनगंज के रूप में हुई है। युवक के साथ साइबर फ्रॉड के माध्यम से कुल 23 हजार रुपये की ठगी हुई थी। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना किशनगंज की टीम ने संबंधित प्रक्रिया पूरी की और एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी की राशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की। पीड़ितों को राहत दिलाने का कर रही काम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना की टीम साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए काम कर रही है। इसी प्रयास के तहत मो. जाकिर आलम के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस की पहल से युवक को उसकी ठगी गई पूरी राशि वापस मिल गई। इससे पीड़ित को आर्थिक राहत मिली है। किशनगंज। जिले में साइबर अपराध के पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए किशनगंज साइबर थाना की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक युवक को 23 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। एमआरएम पोर्टल के माध्यम से की गई कार्रवाई के बाद पीड़ित को ठगी की पूरी राशि वापस मिल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान मो. जाकिर आलम (21 वर्ष), पिता अब्दुल मन्नान, निवासी पुराना खगड़ा, वार्ड संख्या-21, खानबाड़ी, थाना एवं जिला किशनगंज के रूप में हुई है। युवक के साथ साइबर फ्रॉड के माध्यम से कुल 23 हजार रुपये की ठगी हुई थी। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना किशनगंज की टीम ने संबंधित प्रक्रिया पूरी की और एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी की राशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की। पीड़ितों को राहत दिलाने का कर रही काम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना की टीम साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए काम कर रही है। इसी प्रयास के तहत मो. जाकिर आलम के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस की पहल से युवक को उसकी ठगी गई पूरी राशि वापस मिल गई। इससे पीड़ित को आर्थिक राहत मिली है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *