यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे हैं। मुरादाबाद पहुंचने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मरीजों से इलाज के बारे में फीडबैक लिया और अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था चेक की। इसके बाद डिप्टी सीएम जिला पंचायत सभागार पहुंचे यहां वह भाजपा के शिक्षक एमएलसी पद के उम्मीदवार हरि सिंह ढिल्लो के लिए लोगों से मतदान की अपील करेंगे।

