इंदौर में 175 डॉक्टर-नर्सों एवं कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त:मूल पदस्थापना पर तुरंत लौटने के आदेश, जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन

इंदौर में 175 डॉक्टर-नर्सों एवं कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त:मूल पदस्थापना पर तुरंत लौटने के आदेश, जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन

इंदौर के स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम कर रहे 175 डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त कर दिए गए हैं। CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने 16 अक्टूबर को आदेश जारी कर सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए। अब संबंधित कर्मचारियों को अपने मूल पदस्थापना स्थल पर जॉइनिंग देनी होगी। ऐसा करने के बाद ही उन्हें अक्टूबर का वेतन मिलेगा। तत्काल कार्यमुक्त कर मूल जगह भेजने के निर्देश आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अटैच कर्मचारियों को उसी दिन कार्यमुक्त कर उनकी मूल पदस्थापना पर भेजना होगा। इसकी जानकारी CMHO कार्यालय को भी देनी होगी। वेतन आहरण केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों के मूल पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने के बाद ही अक्टूबर का वेतन आहरित किया जाए। अटैचमेंट जारी मिला तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई CMHO ने स्पष्ट किया है कि आदेश के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अटैचमेंट पर कार्यरत पाया गया, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रभारी की होगी। अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश यह आदेश सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, देपालपुर, मानपुर, सांवेर और हातोद के खंड चिकित्सा अधिकारियों, महू सहित विभिन्न अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के प्रभारियों को भेजा गया है। आदेश में भोपाल में हुई बैठकों और 16 अक्टूबर को मुख्यालय स्तर से मिले निर्देशों का हवाला दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *