श्री हरि मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ देवी अनुष्ठान, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री हरि मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ देवी अनुष्ठान, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बरेली में नवरात्रि के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, बरेली की ओर से मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में दुर्गा होम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और देवी अनुष्ठान से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। आर्ट ऑफ लिविंग के वैदिक पंडित उत्सव शुक्ला और फर्रुखाबाद आश्रम के स्वामी अभय ने अनुष्ठान संपन्न कराया। डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर सौरभ मेहरोत्रा ने कहा कि नवरात्रि आत्मचिंतन और जीवन में नई ऊर्जा के संचार का अवसर है। यह पर्व नकारात्मक विचारों से बाहर निकलकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सिंगर शारुल श्री और पारुल चंद्रा ने भजनों की प्रस्तुति दी। ‘हर दुख दूर हो’ और ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। आयोजन में शिक्षक, साधक और श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भक्तिमय माहौल में देवी आराधना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *