नवरात्रि उत्सव में दिया नारी सम्मान का संदेश:पूजा-अर्चना के साथ मनाया नवरात्रि पर्व, विद्यार्थियों ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां

नवरात्रि उत्सव में दिया नारी सम्मान का संदेश:पूजा-अर्चना के साथ मनाया नवरात्रि पर्व, विद्यार्थियों ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां

मेरठ के सरधना में आदर्श नगर स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शारदीय नवरात्रि पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर बबीता जैन और प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की गई। विद्यार्थियों ने ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ की प्रस्तुति के साथ नवरात्रि गरबा, शिव तांडव और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने विद्यार्थियों को नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। शिक्षिका पूजा टोंक ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए नारी सम्मान का संदेश दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *