हाथीदह-मरांची में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार आयोजन पहले से बेहतर है। पूरा इलाका भक्ति में डूबा है, मां दुर्गा के आने का इंतजार है। इस बार NH-80 लोगों के लिए खास बना है। हाथीदह-मरांची से गुजरने वाली NH-80 की एक लेन पर रंग-बिरंगी लाइटें लगी हैं। सड़क के किनारों पर लगे डिजाइनर लाइट बोर्ड रात में चमक रहे हैं। राहगीर रुककर इनकी तस्वीरें ले रहे हैं। पूजा स्थल और मंदिर परिसर को सजाया गया है। मुख्य पंडाल में बड़े झूमर और रेडीमेड फूलों से सजावट है। प्रवेश द्वार भी सुंदर है, जिससे मेले में आने वाले लोगों को अच्छा लग रहा है। बिल्वनिमंत्रण (बेल पूजा)के साथ मां दुर्गा के आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समिति ने बताया कि सप्तमी पूजा के बाद पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित होगी। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचेगी जिसके सुरक्षा और भीड़ संभालने के लिए मरांची थाना और समिति ने इंतजाम किए हैं। हाथीदह-मरांची में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार आयोजन पहले से बेहतर है। पूरा इलाका भक्ति में डूबा है, मां दुर्गा के आने का इंतजार है। इस बार NH-80 लोगों के लिए खास बना है। हाथीदह-मरांची से गुजरने वाली NH-80 की एक लेन पर रंग-बिरंगी लाइटें लगी हैं। सड़क के किनारों पर लगे डिजाइनर लाइट बोर्ड रात में चमक रहे हैं। राहगीर रुककर इनकी तस्वीरें ले रहे हैं। पूजा स्थल और मंदिर परिसर को सजाया गया है। मुख्य पंडाल में बड़े झूमर और रेडीमेड फूलों से सजावट है। प्रवेश द्वार भी सुंदर है, जिससे मेले में आने वाले लोगों को अच्छा लग रहा है। बिल्वनिमंत्रण (बेल पूजा)के साथ मां दुर्गा के आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समिति ने बताया कि सप्तमी पूजा के बाद पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित होगी। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचेगी जिसके सुरक्षा और भीड़ संभालने के लिए मरांची थाना और समिति ने इंतजाम किए हैं।

