‘भाजपा लालू यादव का डर दिखाकर वोट लेती है’:बाढ़ में प्रशांत किशोर बोले- जाति-पैसे पर नहीं, शिक्षा के मुद्दों पर वोट दें तभी बदलेगी व्यवस्था

‘भाजपा लालू यादव का डर दिखाकर वोट लेती है’:बाढ़ में प्रशांत किशोर बोले- जाति-पैसे पर नहीं, शिक्षा के मुद्दों पर वोट दें तभी बदलेगी व्यवस्था

पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर बाढ़ में राजनीतिक माहौल गर्म है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शुक्रवार को अपने समर्थित उम्मीदवारों के प्रचार के लिए बाढ़ पहुंचे। उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज कुमार सिंह और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति के समर्थन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव में मतदाता अक्सर वेतन, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं जैसे मुद्दों को भूल जाते हैं। वे जाति के आधार पर वोट देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग 10 हजार रुपए लेकर भी अपना वोट बेच देते हैं। ऐसी स्थिति में व्यवस्था में सुधार की उम्मीद करना मुश्किल है। प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि जब तक जनता अपने बच्चों के भविष्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देकर वोट नहीं देगी, तब तक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कभी पांच किलो अनाज तो कभी आर्थिक प्रलोभन के कारण वोट देने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती है। बदलाव के लिए मतदाताओं को जागरूक होकर अपने अधिकार का इस्तेमाल करना होगा। भाजपा लालू यादव के नाम से डराकर वोट लेती है- प्रशांत किशोर इस दौरान उन्होंने भाजपा, जदयू और राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल मतदाताओं को जाति और धर्म के आधार पर प्रभावित करते हैं। भाजपा पर लालू प्रसाद यादव के नाम पर डराने और राजद पर मुस्लिम मतदाताओं को भाजपा का भय दिखाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति में जनता के वास्तविक मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। प्रशांत किशोर बोले- जनसुराज मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा प्रशांत किशोर ने जातिगत राजनीति पर सवाल उठाते हुए यादव समुदाय के लोगों के कथित एनकाउंटर और नीट की छात्रा के मामले का जिक्र किया। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे मामलों में संबंधित समुदायों के नेताओं ने कितनी मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई नेता समाज के बजाय अपने और अपने परिवार के हितों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा है और लोगों से दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को बाढ़ में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह भी शामिल होंगे।

वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति ने दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया। उन्होंने बिहार में पिछले 30 वर्षों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर मतदान करने और बदलाव के लिए जन सुराज के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर बाढ़ में राजनीतिक माहौल गर्म है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शुक्रवार को अपने समर्थित उम्मीदवारों के प्रचार के लिए बाढ़ पहुंचे। उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज कुमार सिंह और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति के समर्थन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव में मतदाता अक्सर वेतन, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं जैसे मुद्दों को भूल जाते हैं। वे जाति के आधार पर वोट देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग 10 हजार रुपए लेकर भी अपना वोट बेच देते हैं। ऐसी स्थिति में व्यवस्था में सुधार की उम्मीद करना मुश्किल है। प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि जब तक जनता अपने बच्चों के भविष्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देकर वोट नहीं देगी, तब तक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कभी पांच किलो अनाज तो कभी आर्थिक प्रलोभन के कारण वोट देने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती है। बदलाव के लिए मतदाताओं को जागरूक होकर अपने अधिकार का इस्तेमाल करना होगा। भाजपा लालू यादव के नाम से डराकर वोट लेती है- प्रशांत किशोर इस दौरान उन्होंने भाजपा, जदयू और राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल मतदाताओं को जाति और धर्म के आधार पर प्रभावित करते हैं। भाजपा पर लालू प्रसाद यादव के नाम पर डराने और राजद पर मुस्लिम मतदाताओं को भाजपा का भय दिखाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति में जनता के वास्तविक मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। प्रशांत किशोर बोले- जनसुराज मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा प्रशांत किशोर ने जातिगत राजनीति पर सवाल उठाते हुए यादव समुदाय के लोगों के कथित एनकाउंटर और नीट की छात्रा के मामले का जिक्र किया। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे मामलों में संबंधित समुदायों के नेताओं ने कितनी मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई नेता समाज के बजाय अपने और अपने परिवार के हितों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा है और लोगों से दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को बाढ़ में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह भी शामिल होंगे।

वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति ने दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया। उन्होंने बिहार में पिछले 30 वर्षों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर मतदान करने और बदलाव के लिए जन सुराज के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *