Salman Khan Scold Qazi Touqeer: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20‘ (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों हंगामे और विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आने वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। इस बार शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) का गुस्सा कंटेस्टेंट काजी तौकीर (Qazi Touqeer) पर फूट पड़ा है। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सलमान खान ने काज़ी की क्लास लगाई है, क्योंकि उन्होंने साथी कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) के साथ एक बेहद घटिया और आपत्तिजनक हरकत की थी, जिसे मजाक का नाम दिया जा रहा था।
सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में लगाई काजी तौकीर की क्लास
बिग बॉस 20 जबसे शुरू हुआ है यह कहा जा रहा था कि सलमान खान हमेशा काजी तौकीर की तारीफ करते या उनका सपोर्ट करते हैं, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग निकला। शो की ‘जीरो-टॉलरेंस’ पॉलिसी का जिक्र करते हुए सलमान ने काजी की इस नापाक हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई। प्रोमो में सलमान गुस्से में नजर आते हैं और काजी से सवाल करते हैं।
‘बिग बॉस 20’ का जो नया प्रोमो आया है, उसमें सलमान कहते हैं, “यह शुरू हुआ था काजी ने स्काउट के कान में थूका और एकदम गंदा वाला एकदम अंदर तक। काजी, इसमें ह्यूमर कैसा लगता है? यह कूल कैसे है?” सलमान यहीं नहीं रुके, उन्होंने काजी के स्टैंड लेने के बार-बार बदलते तरीके पर भी सवाल उठाए और उन्हें खरी-खोटी सुनाई।
सलमान खान का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, दर्शक इस प्रोमो को देखकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे और अब उम्मीद कर रहे हैं कि वीकेंड के वार में इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी।
‘बिग बॉस 20’ में कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद और क्यों बढ़ी घर की हिंसा?
यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब घर के अंदर काजी ने स्काउटओपी को गले लगाने के बहाने उनके कान पर काटा और कथित तौर पर अंदर तक थूक दिया। शुरुआत में स्काउट ने इस मामले को ज्यादा नहीं बढ़ाया, लेकिन बाद में काजी ने इस घटिया प्रैंक का जिक्र गुल्लू और माही विज समेत अन्य घरवालें के सामने हंसते-हंसते किया और अपनी इस हरकत की शेखी बघारी। जब नकुल ने काजी को इस बारे में बात करते सुना, तो उन्होंने जाकर स्काउट को पूरी बात बता दी।
इसके बाद स्काउट ने जब काजी से इस पर सवाल किया, तो काजी ने यह कहकर अपना बचाव किया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। लेकिन जब नकुल ने काजी के इस अजीब स्पष्टीकरण को चुनौती दी, तो घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि नकुल और गुल्लू के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस झड़प के दौरान दोनों का कॉलर तक पकड़ लिया गया और गुल्लू का स्वेटर भी फट गया। स्थिति को संभालने के लिए स्काउटओपी, मनीष गोयल, आसिफ खान और यंग डीएसए जैसे कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान माही विज को भी गुस्से में नकुल पर चिल्लाते देखा गया, जिससे बाहर दर्शकों के बीच भी भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।


Promo: Salman Khan bashed Qazi for spitting in Scout’s ear and acting cowardly in front of Yung and Scout.