39 घंटे की जंग और टूट गईं उम्मीदें: फलोदी बोरवेल हादसे में मासूम भोमाराम जिंदगी की जंग हारा, अलसुबह निकाला गया शव

39 घंटे की जंग और टूट गईं उम्मीदें: फलोदी बोरवेल हादसे में मासूम भोमाराम जिंदगी की जंग हारा, अलसुबह निकाला गया शव

Jodhpur Phalodi Borewell Accident: नौसर (फलोदी): फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र के नौसर में बोरवेल में गिरे 9 साल के भोमाराम की मौत हो गई। करीब 39 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मासूम को बोरवेल से बाहर निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए गए, मगर तमाम कोशिशें नाकाम रहीं।

रेस्क्यू टीम ने अलसुबह 3:25 बजे भोमाराम को बोरवेल से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। मासूम का शव परिजनों को दिखाने के बाद एंबुलेंस से लोहावट अस्पताल भेजा गया। भोमाराम की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया। जिस बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए करीब 39 घंटे तक जिंदगी बचाने की जद्दोजहद चलती रही, आखिरकार उसे बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *