सुपौल में चेक पोस्ट से गायब 2 पुलिसकर्मी लाइन क्लोज:देर रात DM-SP की सरप्राइज इंस्पेक्शन; संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

सुपौल में चेक पोस्ट से गायब 2 पुलिसकर्मी लाइन क्लोज:देर रात DM-SP की सरप्राइज इंस्पेक्शन; संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

सुपौल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए DM सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने शुक्रवार देर रात संयुक्त रूप से रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पिपरा बाजार में सड़कों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, जदिया चेक पोस्ट के निरीक्षण में दो पुलिसकर्मी अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को लाइन क्लोज कर दिया गया। 16 अक्टूबर की रात डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आरएस ने पिपरा बाजार में सड़क पर सघन जांच अभियान चलाया। इसका उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश सर्च ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी रखने की बात कही गई। चेक पोस्ट से गायब मिले दोनों पुलिसकर्मी इसी क्रम में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान जदिया चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार (BHG-341856) और रमेश कुमार (BHG-341758) अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन क्लोज करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्ती, विधि-व्यवस्था संधारण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सुपौल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए DM सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने शुक्रवार देर रात संयुक्त रूप से रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पिपरा बाजार में सड़कों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, जदिया चेक पोस्ट के निरीक्षण में दो पुलिसकर्मी अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को लाइन क्लोज कर दिया गया। 16 अक्टूबर की रात डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आरएस ने पिपरा बाजार में सड़क पर सघन जांच अभियान चलाया। इसका उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश सर्च ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी रखने की बात कही गई। चेक पोस्ट से गायब मिले दोनों पुलिसकर्मी इसी क्रम में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान जदिया चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार (BHG-341856) और रमेश कुमार (BHG-341758) अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन क्लोज करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्ती, विधि-व्यवस्था संधारण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *