अररिया के आरएस मार्ग पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण हादसे लगातार हो रहे हैं। शुक्रवार देर रात करीब 8:30 बजे एक बुजुर्ग बाइक सवार ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल बुजुर्ग की पहचान अररिया आरएस के केडिया टोला निवासी जय प्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान भी इस मार्ग पर करीब दो दर्जन से अधिक ट्रक बिना लाइट जलाए खड़े थे। अंधेरे में वाहनों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे यह हादसा हुआ। इसी बीच, शहर के आश्रम मार्ग स्थित एसबीआई टर्निंग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। एक की हालत सामान्य बताई गई, जबकि दूसरे को सिर में गहरी चोट के कारण हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। अवैध पार्किंग पर कार्रवाई नहीं होने से लोग परेशान टोटो चालक विनोद ने बताया कि वह आरएस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहा बाइक सवार अंधेरे में खड़े ट्रक से टकरा गया। स्थानीय निवासी सूरज कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। घटना की सूचना पर अररिया आरएस थाना और यातायात थाना पुलिस की टीम जांच में जुट गई। यातायात प्रभारी सह अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मौके पर टीम पहुंच रही है। स्थानीय लोगों ने अंधेरे में खड़े ट्रकों पर समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि किसी और राहगीर को अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े। अररिया के आरएस मार्ग पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण हादसे लगातार हो रहे हैं। शुक्रवार देर रात करीब 8:30 बजे एक बुजुर्ग बाइक सवार ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल बुजुर्ग की पहचान अररिया आरएस के केडिया टोला निवासी जय प्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान भी इस मार्ग पर करीब दो दर्जन से अधिक ट्रक बिना लाइट जलाए खड़े थे। अंधेरे में वाहनों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे यह हादसा हुआ। इसी बीच, शहर के आश्रम मार्ग स्थित एसबीआई टर्निंग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। एक की हालत सामान्य बताई गई, जबकि दूसरे को सिर में गहरी चोट के कारण हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। अवैध पार्किंग पर कार्रवाई नहीं होने से लोग परेशान टोटो चालक विनोद ने बताया कि वह आरएस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहा बाइक सवार अंधेरे में खड़े ट्रक से टकरा गया। स्थानीय निवासी सूरज कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। घटना की सूचना पर अररिया आरएस थाना और यातायात थाना पुलिस की टीम जांच में जुट गई। यातायात प्रभारी सह अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मौके पर टीम पहुंच रही है। स्थानीय लोगों ने अंधेरे में खड़े ट्रकों पर समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि किसी और राहगीर को अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े।

