भोजपुर में इंटर के छात्र की हत्या:मौसेरे भाई के साथ मेला घूमने जा रहा था, रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

भोजपुर में इंटर के छात्र की हत्या:मौसेरे भाई के साथ मेला घूमने जा रहा था, रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

भोजपुर में शुक्रवार रात अपराधियों ने मेला घूमने के दौरान एक छात्र को गोली मार दी। काफी करीब से पीठ में गोली मारी। वारदात के बाद मौसरे भाई ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अजीमाबाद के बड़गांव निवासी कुंदन सिंह के पुत्र शांतनु कुमार(18) के तौर पर हुई है। ग्यारहवीं क्लास का छात्र था, अगले साल इंटर का परीक्षा देने वाला था। पिता पटना में प्राइवेट गार्ड का काम करते हैं। घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार की है। ‘पीठ में मारी गोली’ मौसेरे भाई साहिल कुमार ने बताया कि शांतनु अपनी मौसी माला देवी के घर दुर्गा पूजा घूमने आया था। शुक्रवार हमदोनों अन्य लड़कों के साथ दुर्गा पूजा घूमने पैदल जा रहे थे। रास्ते एक बाइक पर तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाश आ धमके और शांतनु को पीछे से गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से खून से लथपथ हालत में गिर गया। इसके बाद उसे अन्य लोगों के मदद से सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी हत्या किसने और क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गोली मारने वाले को नहीं जानता। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलने के बाद दरोगा मंजू पटेल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि हमलोग पवना बाजार पर गश्ती में थे। इसी बीच ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। लड़का मेला घूमने आया था, किस विवाद में गोली मारी गई है। परिजन की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। भोजपुर में शुक्रवार रात अपराधियों ने मेला घूमने के दौरान एक छात्र को गोली मार दी। काफी करीब से पीठ में गोली मारी। वारदात के बाद मौसरे भाई ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अजीमाबाद के बड़गांव निवासी कुंदन सिंह के पुत्र शांतनु कुमार(18) के तौर पर हुई है। ग्यारहवीं क्लास का छात्र था, अगले साल इंटर का परीक्षा देने वाला था। पिता पटना में प्राइवेट गार्ड का काम करते हैं। घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार की है। ‘पीठ में मारी गोली’ मौसेरे भाई साहिल कुमार ने बताया कि शांतनु अपनी मौसी माला देवी के घर दुर्गा पूजा घूमने आया था। शुक्रवार हमदोनों अन्य लड़कों के साथ दुर्गा पूजा घूमने पैदल जा रहे थे। रास्ते एक बाइक पर तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाश आ धमके और शांतनु को पीछे से गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से खून से लथपथ हालत में गिर गया। इसके बाद उसे अन्य लोगों के मदद से सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी हत्या किसने और क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गोली मारने वाले को नहीं जानता। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलने के बाद दरोगा मंजू पटेल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि हमलोग पवना बाजार पर गश्ती में थे। इसी बीच ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। लड़का मेला घूमने आया था, किस विवाद में गोली मारी गई है। परिजन की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *