जालंधर | गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर नजदीक वर्कशॉप चौक में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के 357वें जन्मदिवस और उनके दसवें गद्दीनशीन बाबा जतिंदर पाल सिंह जी सोढ़ी के 83वें जन्मदिवस पर 17 अक्टूबर 2026 को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 से रात 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस समागम में प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। इस संबंध में मुख्य सेवादार जसपाल सिंह जुनेजा ने बताया कि इस कीर्तन दरबार में बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले, बीबी सतिंदर कौर अमृतसर वाले और भाई करमजीत सिंह नूर जालंधर वाले गुरबाणी कीर्तन की सेवा निभाएंगे। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार जसपाल सिंह जुनेजा ने समस्त साध-संगत से अपील की कि वे अपने परिवारों सहित अधिक से अधिक संख्या में कीर्तन दरबार में शामिल होकर गुरबाणी कीर्तन का लाभ उठाएं। इस बैठक में जसपाल सिंह जुनेजा, अमरजीत सिंह खुराना, सुरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अवतार सिंह, अशु खुराना, दीपू चानना, सुरिंदर नागपाल, रविंदर सिंह हंस और गौरव खुराना शामिल थे।

