बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रेरित किया

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रेरित किया

जालंधर| एनजीओ जीवन ज्योति किरण की ओर से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने तथा मोबाइल फोन की बढ़ती लत के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कंवरदीप सिंह भाटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परीक्षा की तैयारी के प्रभावी तरीकों, समय प्रबंधन, एकाग्रता और मोबाइल के संतुलित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. एसके गौतम ने पूरे व्याख्यान में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *