विद्यालय स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विद्यालय स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन हरि नारायण प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को कला उत्सव प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री विष्णु शंकर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने बिहार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार समूह गायन, एकल गायन, हारमोनियम वादन एवं पारंपरिक कहानी वाचन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक अभय नन्दन पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय-स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रत्येक विधा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित जिला-स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यालय-स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में समूह गायन में अनन्या कुमारी, रूबी कुमारी, गुड़िया कुमारी एवं छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में साधना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हारमोनियम वादन में इच्छा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक कहानी वाचन में शिवानी चौबे और मनीषा पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी ने जिला-स्तरीय कला उत्सव में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजेश यादव, धनंजय सिंह कुशवाहा, मो. चांद आलम, प्रतिमा मिश्रा, रियाज वारिश खान एवं अन्य सभी उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन हरि नारायण प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को कला उत्सव प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री विष्णु शंकर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने बिहार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार समूह गायन, एकल गायन, हारमोनियम वादन एवं पारंपरिक कहानी वाचन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक अभय नन्दन पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय-स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रत्येक विधा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित जिला-स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यालय-स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में समूह गायन में अनन्या कुमारी, रूबी कुमारी, गुड़िया कुमारी एवं छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में साधना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हारमोनियम वादन में इच्छा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक कहानी वाचन में शिवानी चौबे और मनीषा पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी ने जिला-स्तरीय कला उत्सव में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजेश यादव, धनंजय सिंह कुशवाहा, मो. चांद आलम, प्रतिमा मिश्रा, रियाज वारिश खान एवं अन्य सभी उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *