चक्रधरपुर में 30 लाख के मोबाइल चोरी-करने वाला गिरोह-पकड़ा गया:घोड़ासहन से 3 शातिर गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

चक्रधरपुर में 30 लाख के मोबाइल चोरी-करने वाला गिरोह-पकड़ा गया:घोड़ासहन से 3 शातिर गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

झारखंड के चक्रधरपुर शहर स्थित ‘रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स’ दुकान का शटर काटकर करीब 30 लाख के 52 कीमती स्मार्टफोन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मोतिहारी के घोड़ासहन व अन्य इलाकों में दबिश देकर शटर कटवा गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए फोनों में से 21 मोबाइल बरामद कर लिए हैं। ​प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने दी जानकारी शुक्रवार को चक्रधरपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 की रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर 30 लाख रुपये के विभिन्न कंपनियों के 52 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। इस मामले में चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 111/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ​सीआईडी फिंगरप्रिंट टीम व तकनीकी सेल की मदद घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान सीआईडी की फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान और लोकेशन ट्रैकिंग के सहारे पुलिस टीम घोड़ासहन पहुंची। पुलिस ने घोड़ासहन के सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोचा। ​पूछताछ में मोतिहारी के घोड़ासहन बीरता चौक निवासी शेराज आलम और झरोखर थाना क्षेत्र के संजय सहनी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों का देश के विभिन्न राज्यो में पहले भी शटर तोड़ कर लाखो की चोरी करने का आपराधिक इतिहास रहा है। ​इस सफल कार्रवाई में डीएसपी (प्रशिक्षु) अमित कुमार, सब-इंस्पेक्टर रमेश गिरि, रंजीत उरांव, सुनील कुमार पांडेय और प्रशिक्षु एसआई राज किशोर तिवारी सहित पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी और बाकी बचे 31 मोबाइलों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। झारखंड के चक्रधरपुर शहर स्थित ‘रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स’ दुकान का शटर काटकर करीब 30 लाख के 52 कीमती स्मार्टफोन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मोतिहारी के घोड़ासहन व अन्य इलाकों में दबिश देकर शटर कटवा गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए फोनों में से 21 मोबाइल बरामद कर लिए हैं। ​प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने दी जानकारी शुक्रवार को चक्रधरपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 की रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर 30 लाख रुपये के विभिन्न कंपनियों के 52 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। इस मामले में चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 111/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ​सीआईडी फिंगरप्रिंट टीम व तकनीकी सेल की मदद घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान सीआईडी की फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान और लोकेशन ट्रैकिंग के सहारे पुलिस टीम घोड़ासहन पहुंची। पुलिस ने घोड़ासहन के सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोचा। ​पूछताछ में मोतिहारी के घोड़ासहन बीरता चौक निवासी शेराज आलम और झरोखर थाना क्षेत्र के संजय सहनी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों का देश के विभिन्न राज्यो में पहले भी शटर तोड़ कर लाखो की चोरी करने का आपराधिक इतिहास रहा है। ​इस सफल कार्रवाई में डीएसपी (प्रशिक्षु) अमित कुमार, सब-इंस्पेक्टर रमेश गिरि, रंजीत उरांव, सुनील कुमार पांडेय और प्रशिक्षु एसआई राज किशोर तिवारी सहित पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी और बाकी बचे 31 मोबाइलों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *