तेतरहाट पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर किया फ्लैग मार्च:10 किमी तक गश्त किया, लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील

तेतरहाट पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर किया फ्लैग मार्च:10 किमी तक गश्त किया, लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील

तेतरहाट पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार देर रात फ्लैग मार्च निकाला। इसकी अगुवाई थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने की। यह फ्लैग मार्च तेतरहाट थाना से शुरू होकर तेतरहाट बाजार, शर्मा, महिसोना और बसवाचक तक करीब 10 किलोमीटर चला। इसमें एसआई रमेश पासवान, कुंदन कुमार, दानिश इकबाल, एएसआई अखिलेश पासवान, सिपाही जेपी यादव समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पूजा मनाने की अपील की। उन्होंने महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया और कहा कि किसी भी परेशानी पर तुरंत प्रशासन को बताएं। गड़बड़ी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। तेतरहाट पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार देर रात फ्लैग मार्च निकाला। इसकी अगुवाई थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने की। यह फ्लैग मार्च तेतरहाट थाना से शुरू होकर तेतरहाट बाजार, शर्मा, महिसोना और बसवाचक तक करीब 10 किलोमीटर चला। इसमें एसआई रमेश पासवान, कुंदन कुमार, दानिश इकबाल, एएसआई अखिलेश पासवान, सिपाही जेपी यादव समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पूजा मनाने की अपील की। उन्होंने महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया और कहा कि किसी भी परेशानी पर तुरंत प्रशासन को बताएं। गड़बड़ी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *