नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना:बैंड-बाजे के साथ हुआ बेलवा निमंत्रण, सप्तमी को खुलेगा मां दुर्गा का पट; पूजा पंडालों में तैयारियां तेज

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना:बैंड-बाजे के साथ हुआ बेलवा निमंत्रण, सप्तमी को खुलेगा मां दुर्गा का पट; पूजा पंडालों में तैयारियां तेज

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड क्षेत्र मे शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को बोचहां प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, सप्तमी तिथि को मां दुर्गा का पट खोलने की परंपरा के तहत शुक्रवार को विभिन्न पूजा समितियों की ओर से बैंड-बाजे के साथ बेलवा निमंत्रण किया गया। बेलवा निमंत्रण के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों के पुजारी, पूजा समिति के सदस्य तथा माता के भक्त पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शामिल हुए। बैंड-बाजे के साथ निकले श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां दुर्गा को बेलवा निमंत्रण दिया। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बेलवा निमंत्रण की रस्म मां दुर्गा के पट खुलने से पहले निभाई जाती है। इसके बाद सप्तमी तिथि को विधि-विधान के साथ मां दुर्गा का पट खोला जाएगा, जिसके साथ ही श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकेंगे। पट खुलने को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इधर, पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानीय थाना पुलिस ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता के बीच नवरात्र का उत्सवी माहौल बना रहा। जहाँ बोचहाँ थाना क्षेत्र मे थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा,गरहाँ थाना क्षेत्र मे थानाध्यक्ष पंकज कुमार और हथौड़ी थाना क्षेत्र मे थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस पदाधिकारी और बल ने भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। मां कात्यायनी के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड क्षेत्र मे शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को बोचहां प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, सप्तमी तिथि को मां दुर्गा का पट खोलने की परंपरा के तहत शुक्रवार को विभिन्न पूजा समितियों की ओर से बैंड-बाजे के साथ बेलवा निमंत्रण किया गया। बेलवा निमंत्रण के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों के पुजारी, पूजा समिति के सदस्य तथा माता के भक्त पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शामिल हुए। बैंड-बाजे के साथ निकले श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां दुर्गा को बेलवा निमंत्रण दिया। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बेलवा निमंत्रण की रस्म मां दुर्गा के पट खुलने से पहले निभाई जाती है। इसके बाद सप्तमी तिथि को विधि-विधान के साथ मां दुर्गा का पट खोला जाएगा, जिसके साथ ही श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकेंगे। पट खुलने को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इधर, पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानीय थाना पुलिस ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता के बीच नवरात्र का उत्सवी माहौल बना रहा। जहाँ बोचहाँ थाना क्षेत्र मे थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा,गरहाँ थाना क्षेत्र मे थानाध्यक्ष पंकज कुमार और हथौड़ी थाना क्षेत्र मे थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस पदाधिकारी और बल ने भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। मां कात्यायनी के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *