कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट ने चलाया जागरूकता अभियान:गुलाब बाग चौराहे पर टेम्पो-वाहनों पर पंपलेट लगाकर किया जागरूक

कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट ने चलाया जागरूकता अभियान:गुलाब बाग चौराहे पर टेम्पो-वाहनों पर पंपलेट लगाकर किया जागरूक

धौलपुर पुलिस ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता चला रही है। शुक्रवार को गुलाब बाग चौराहे पर कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट ने कार्यक्रम किया। इसमें टेम्पो व अन्य वाहनों पर पंपलेट चिपकाकर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर एएसपी वैभव शर्मा के नेतृत्व में हुआ। वृत्ताधिकारी प्रदीप नेहरा, थानाधिकारी रामकिशन यादव और कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट की टीम मौजूद थी। पुलिस ने महिलाओं को अधिकारों के लिए जागरूक रहने और छेड़छाड़ होने पर मदद लेने को कहा। वाहन चालकों व आम लोगों से सम्मानजनक व्यवहार की अपील की गई। एएसपी वैभव शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम लगातार हो रहे हैं। पुलिस ने लोगों से महिला सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी समझने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *