समस्तीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। खासकर दूसरे राज्यों से घर लौटने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है। भीड़ बढ़ने के साथ ही ट्रेनों और स्टेशनों पर नशाखुरानी गिरोह के साथ अटैची लिफ्टर और अन्य बदमाशों के सक्रिय होने की आशंका भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए रेलवे पुलिस ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। शुक्रवार को समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के बीच पंपलेट बांटकर नशाखुरानी और चोरी की घटनाओं से बचाव के तरीके बताए गए। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। रेलवे पुलिस की अपील- अजनबी से खाना-पानी लेने से बचें आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोशिया ने ट्रेनों की बोगियों में पहुंचकर यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अपरिचित यात्री से खाने-पीने की सामग्री नहीं लें। कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल रेलकर्मी या पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दें। उन्होंने यात्रियों को विशेष रूप से आगाह करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान नशाखुरानी गिरोह के सदस्य प्रसाद या खाने-पीने की चीज के नाम पर नशीला पदार्थ दे सकते हैं। इसलिए ट्रेन में किसी अनजान यात्री से दोस्ती करने और उसके दिए किसी भी खाद्य पदार्थ या पेय का सेवन करने से बचें। नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद बदमाश यात्री का सामान लेकर फरार हो सकते हैं। महिलाओं से दुर्व्यवहार पर 139 पर करें शिकायत अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवे की आपातकालीन हेल्पलाइन 139 की जानकारी भी दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि ट्रेन में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार या किसी अन्य तरह की परेशानी होने पर तत्काल 139 पर शिकायत करें। उन्होंने यात्रियों से ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर सफर नहीं करने की भी अपील की। गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ लेकर ट्रेन में यात्रा करना अपराध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। छठ तक जारी रहेगा जागरूकता अभियान जीआरपी इंस्पेक्टर बीरबल कुमार ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। दूसरे राज्यों से लोगों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो छठ महापर्व तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रेनों और स्टेशन पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें। समस्तीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। खासकर दूसरे राज्यों से घर लौटने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है। भीड़ बढ़ने के साथ ही ट्रेनों और स्टेशनों पर नशाखुरानी गिरोह के साथ अटैची लिफ्टर और अन्य बदमाशों के सक्रिय होने की आशंका भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए रेलवे पुलिस ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। शुक्रवार को समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के बीच पंपलेट बांटकर नशाखुरानी और चोरी की घटनाओं से बचाव के तरीके बताए गए। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। रेलवे पुलिस की अपील- अजनबी से खाना-पानी लेने से बचें आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोशिया ने ट्रेनों की बोगियों में पहुंचकर यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अपरिचित यात्री से खाने-पीने की सामग्री नहीं लें। कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल रेलकर्मी या पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दें। उन्होंने यात्रियों को विशेष रूप से आगाह करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान नशाखुरानी गिरोह के सदस्य प्रसाद या खाने-पीने की चीज के नाम पर नशीला पदार्थ दे सकते हैं। इसलिए ट्रेन में किसी अनजान यात्री से दोस्ती करने और उसके दिए किसी भी खाद्य पदार्थ या पेय का सेवन करने से बचें। नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद बदमाश यात्री का सामान लेकर फरार हो सकते हैं। महिलाओं से दुर्व्यवहार पर 139 पर करें शिकायत अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवे की आपातकालीन हेल्पलाइन 139 की जानकारी भी दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि ट्रेन में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार या किसी अन्य तरह की परेशानी होने पर तत्काल 139 पर शिकायत करें। उन्होंने यात्रियों से ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर सफर नहीं करने की भी अपील की। गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ लेकर ट्रेन में यात्रा करना अपराध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। छठ तक जारी रहेगा जागरूकता अभियान जीआरपी इंस्पेक्टर बीरबल कुमार ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। दूसरे राज्यों से लोगों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो छठ महापर्व तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रेनों और स्टेशन पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

