अगरौला कलां में श्रीमद्भागवत कथा:विधायक ने बताया श्रीमद्भागवत महापुराण का महत्व, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

अगरौला कलां में श्रीमद्भागवत कथा:विधायक ने बताया श्रीमद्भागवत महापुराण का महत्व, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

अमरोहा के हसनपुर में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने पैतृक गांव अगरौला कलां में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का फीता काटकर शुभारंभ किया। गांव में हर वर्ष की भांति इस बार भी धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। कथा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण सनातन धर्म के प्रमुख धार्मिक ग्रंथों में से एक है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ भक्तियोग, ज्ञान, वैराग्य और धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया है। इस अवसर पर हसनपुर मंडल अध्यक्ष राजू राणा, उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, विधानसभा संयोजक हेमराज सैनी, चीनी मिल डायरेक्टर देवकीनंदन पाल, मंडल महामंत्री संजय राणा, मंडल मंत्री नंदन खड़गवंशी, ज्ञानी भगत जी, पूर्व प्रधान फूल सिंह, विजय डीलर, चंद्रभान नेता सहित कथा कमेटी के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *