जालंधर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:पंजाबी सिंगर दिलजीत के गांव दोसांझ कलां में दिया था वारजात को अंजाम

जालंधर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:पंजाबी सिंगर दिलजीत के गांव दोसांझ कलां में दिया था वारजात को अंजाम

जालंधर देहात पुलिस ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह, शगनदीप सिंह निवासी पंजाब के मोगा जिले के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा दिलजीत दोसांझ के पड़ोसी घर पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। पुलिस के अधिकारी इस मामले को लेकर जल्दी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते है। जानकारी के अनुसार एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के आदेशों पर विशेष गठित टीमों द्वारा स्पेशल ऑप्रेशन के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों को पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में घर मालिक मुख्तियार ने बताया था कि घटना की रात को स्प्रे की स्मेल अंदर तक आ गई थी। इस दौरान उनकी नींद खुली तो कुछ युवक थे, जिन्हें उन्होंने डांट दिया। पीड़ित ने कहा कि दोषियों ने मुंह बांधे हुए थे। इसके बाद वे लोग यहां से निकल गए। जब मैं उठकर देखने गया तो दीवार पर खालिस्तान को लेकर कुछ लिखा हुआ था। नीचे उन्होंने दिलजीत दोसांझ का नाम लिखा हुआ था। उन्हें शायद यह पता नहीं था कि यह दिलजीत का घर नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *