खगड़िया के गौछारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह मेमू पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में किसान का एक पैर कट गया, जबकि हाथ की उंगलियों और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के शेरचकला पंचायत अंतर्गत गांधीनगर निवासी बंधु सिंह के बेटे पंकज कुमार( 40) के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान हैं। ट्रेन के गेट पर बैठे थे पंकज कुमार महेशखूंट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह कटिहार की ओर से आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन में सफर के दौरान पंकज कुमार ट्रेन के गेट पर बैठे हुए थे। गौछारी रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को महेशखूंट लाया। वहां से उन्हें इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। गोगरी से खगड़िया, फिर बेगूसराय रेफर थानाध्यक्ष के अनुसार, गोगरी अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पंकज कुमार को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। हादसे में उनका एक पैर कट गया है, जबकि हाथ की उंगलियों और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। मौके से आई तस्वीरें….. चचेरे भाई ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप घायल के चचेरे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच उन्हें फोन पर पंकज कुमार के साथ ट्रेन हादसा होने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए। कुंदन कुमार का आरोप है कि खगड़िया सदर अस्पताल में उनके भाई को समुचित इलाज नहीं मिला और उनकी स्थिति पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद उन्हें बेगूसराय रेफर किया गया। फिलहाल पंकज कुमार को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। हादसे के बाद परिजन उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं। अस्पताल में इलाज को लेकर लगाए गए आरोपों पर संबंधित अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। खगड़िया के गौछारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह मेमू पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में किसान का एक पैर कट गया, जबकि हाथ की उंगलियों और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के शेरचकला पंचायत अंतर्गत गांधीनगर निवासी बंधु सिंह के बेटे पंकज कुमार( 40) के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान हैं। ट्रेन के गेट पर बैठे थे पंकज कुमार महेशखूंट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह कटिहार की ओर से आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन में सफर के दौरान पंकज कुमार ट्रेन के गेट पर बैठे हुए थे। गौछारी रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को महेशखूंट लाया। वहां से उन्हें इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। गोगरी से खगड़िया, फिर बेगूसराय रेफर थानाध्यक्ष के अनुसार, गोगरी अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पंकज कुमार को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। हादसे में उनका एक पैर कट गया है, जबकि हाथ की उंगलियों और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। मौके से आई तस्वीरें….. चचेरे भाई ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप घायल के चचेरे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच उन्हें फोन पर पंकज कुमार के साथ ट्रेन हादसा होने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए। कुंदन कुमार का आरोप है कि खगड़िया सदर अस्पताल में उनके भाई को समुचित इलाज नहीं मिला और उनकी स्थिति पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद उन्हें बेगूसराय रेफर किया गया। फिलहाल पंकज कुमार को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। हादसे के बाद परिजन उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं। अस्पताल में इलाज को लेकर लगाए गए आरोपों पर संबंधित अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।

