सुपौल में ऑर्केस्ट्रा ठिकानों पर छापेमारी:10 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 16 हिरासत में; SP के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई

सुपौल में ऑर्केस्ट्रा ठिकानों पर छापेमारी:10 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 16 हिरासत में; SP के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई

सुपौल जिले में नाबालिग बालिकाओं से काम कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया है। वहीं, मामले में संलिप्तता के आरोप में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। एसपी ने शुक्रवार दोपहर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित पुलिस के अनुसार, जिले में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर नाबालिग बालिकाओं से काम कराने की सूचना एसपी को मिली थी। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक विशेष अपराध-सह-साइबर गौरव गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एएचटीयू (मानव तस्करी निरोधक इकाई), एसजेपीयू (विशेष किशोर पुलिस इकाई) और महिला थाना की पुलिस टीम को शामिल किया गया था। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी गठित टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया गया, जबकि 16 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में महिला थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बालिकाओं के परिवार की जानकारी जुटा रही पुलिस मुक्त कराई गई बालिकाओं की पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके जरिए उनके परिवार और अन्य संबंधित परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, हिरासत में लिए गए लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग बालिकाओं को शोषण से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुपौल जिले में नाबालिग बालिकाओं से काम कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया है। वहीं, मामले में संलिप्तता के आरोप में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। एसपी ने शुक्रवार दोपहर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित पुलिस के अनुसार, जिले में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर नाबालिग बालिकाओं से काम कराने की सूचना एसपी को मिली थी। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक विशेष अपराध-सह-साइबर गौरव गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एएचटीयू (मानव तस्करी निरोधक इकाई), एसजेपीयू (विशेष किशोर पुलिस इकाई) और महिला थाना की पुलिस टीम को शामिल किया गया था। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी गठित टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया गया, जबकि 16 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में महिला थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बालिकाओं के परिवार की जानकारी जुटा रही पुलिस मुक्त कराई गई बालिकाओं की पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके जरिए उनके परिवार और अन्य संबंधित परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, हिरासत में लिए गए लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग बालिकाओं को शोषण से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *