23 अक्टूबर को 11 केंद्रों पर 10,692 मतदाता डालेंगे वोट:बांका DM ने आचार संहिता पालन के दिए निर्देश, AI सामग्री पर भी बताया

23 अक्टूबर को 11 केंद्रों पर 10,692 मतदाता डालेंगे वोट:बांका DM ने आचार संहिता पालन के दिए निर्देश, AI सामग्री पर भी बताया

बांका में बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव कार्यक्रम, आचार संहिता और मतदान प्रक्रिया बताई गई। DM ने बताया कि 22 सितंबर 2026 को प्रेस नोट जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हुई। उन्होंने सभी दलों से पालन की अपील की और संबंधित पुस्तिका भी दी। प्रशासन ने अनावश्यक भीड़, धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंधों की जानकारी दी। रैली, सभा और लाउडस्पीकर के लिए नियमानुसार अनुमति लेने को कहा गया। दलों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील हुई। सिंथेटिक और AI से बनी सामग्री के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। इसके दिशा-निर्देश बताए। प्रशासन ने सभी दलों से भ्रामक सामग्री के प्रसार से बचने को कहा। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग

बांका जिले में कुल 11 मतदान केंद्रों पर 10,692 मतदाता 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डालेंगे। मतदान की प्रक्रिया मतपेटिका और मतपत्र के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान मतदान की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

प्रतिनिधियों को बताया गया कि मतदान के बाद मतपेटिकाओं को पूर्णिया स्थित वज्रगृह में रखा जाएगा। जिन मतदाताओं के पास निर्वाचक फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होगा, वे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमोदित 10 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर अपनी पहचान स्थापित कर सकेंगे। 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा सात अक्टूबर और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर निर्धारित है। इसके बाद 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। बांका में बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव कार्यक्रम, आचार संहिता और मतदान प्रक्रिया बताई गई। DM ने बताया कि 22 सितंबर 2026 को प्रेस नोट जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हुई। उन्होंने सभी दलों से पालन की अपील की और संबंधित पुस्तिका भी दी। प्रशासन ने अनावश्यक भीड़, धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंधों की जानकारी दी। रैली, सभा और लाउडस्पीकर के लिए नियमानुसार अनुमति लेने को कहा गया। दलों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील हुई। सिंथेटिक और AI से बनी सामग्री के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। इसके दिशा-निर्देश बताए। प्रशासन ने सभी दलों से भ्रामक सामग्री के प्रसार से बचने को कहा। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग

बांका जिले में कुल 11 मतदान केंद्रों पर 10,692 मतदाता 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डालेंगे। मतदान की प्रक्रिया मतपेटिका और मतपत्र के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान मतदान की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

प्रतिनिधियों को बताया गया कि मतदान के बाद मतपेटिकाओं को पूर्णिया स्थित वज्रगृह में रखा जाएगा। जिन मतदाताओं के पास निर्वाचक फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होगा, वे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमोदित 10 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर अपनी पहचान स्थापित कर सकेंगे। 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा सात अक्टूबर और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर निर्धारित है। इसके बाद 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *