रोहतक-दिल्ली हाईवे पर सांपला बाइपास के पास इस्माइला गांव में शुक्रवार दोपहर पिकअप गाड़ी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायल युवक की पहचान नई दिल्ली के थारी निवासी संजीव के रूप में हुई है। उसकी पहचान बाइक में मिले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के आधार पर की गई। पुलिस ने सुचारू कराया ट्रैफिक सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात संभाले और ट्रैफिक सुचारू कराया। पुलिस ने घायल युवक के परिवार को हादसे की जानकारी दी है और मामले की जांच कर रही है।

