राजद विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या:मधेपुरा में बाइक से विश्वविद्यालय आते समय पीठ पर की फायरिंग, पीएचडी के थे छात्र

राजद विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या:मधेपुरा में बाइक से विश्वविद्यालय आते समय पीठ पर की फायरिंग, पीएचडी के थे छात्र

मधेपुरा में शुक्रवार को एक युवक की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के वार्ड-7 निवासी सुनील यादव के बेटे प्रिंस रंजन (30) के रूप में हुई है। वह राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के मामा के साला का बेटा है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से बीएन मंडल विश्वविद्यालय आ रहे थे। इसी दौरान गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम उन्हें गोली मार दी गई। गोली उनकी पीठ में लगी है। पीएचडी के छात्र थे प्रिंस रंजन प्रिंस रंजन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से पल्सर बाइक पर सवार होकर विश्वविद्यालय के लिए निकले थे। वह पीएचडी के छात्र थे। गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े पीएचडी छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शी सुनीता देवी ने बताया कि मैं खेत में घास काट रही थी। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन उससे पहले 2 बदमाश बाइक सवार को गोली मारकर फरार हो चुके थे। मृतक के बैग में खाना -पानी मिला है। वो मधेपुरा की तरह से आ रहा था। वहीं लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने साथ ले गई। विधायक के साथ कार्यक्रम में जा रहा था फुफेरा भाई मृतक का फुफेरा भाई कुणाल किशोर ने बताया कि चौसा में आज विधायक जी का कार्यक्रम था। मैं उनके साथ ही जा रहा था। हमलोग कॉमर्स कॉलेज के पास पहुंचे थे की मुझे फोन आया कि रंजन नाम के लड़का को साहुगढ़ में गोली मार दी गई है। पता करिए कही वो अपना रंजन तो नहीं। मैंने तुरंत अपने भाई को फोन किया तो उसका फोन किसी ग्रामीण ने उठाया और कहा कि रंजन की मौत हो गई है औप लोग अस्पताल आइए। रंजन का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। सब को वो भइया कहकर ही बुलाता था।
खबर अपडेट हो रही है…. मधेपुरा में शुक्रवार को एक युवक की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के वार्ड-7 निवासी सुनील यादव के बेटे प्रिंस रंजन (30) के रूप में हुई है। वह राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के मामा के साला का बेटा है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से बीएन मंडल विश्वविद्यालय आ रहे थे। इसी दौरान गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम उन्हें गोली मार दी गई। गोली उनकी पीठ में लगी है। पीएचडी के छात्र थे प्रिंस रंजन प्रिंस रंजन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से पल्सर बाइक पर सवार होकर विश्वविद्यालय के लिए निकले थे। वह पीएचडी के छात्र थे। गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े पीएचडी छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शी सुनीता देवी ने बताया कि मैं खेत में घास काट रही थी। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन उससे पहले 2 बदमाश बाइक सवार को गोली मारकर फरार हो चुके थे। मृतक के बैग में खाना -पानी मिला है। वो मधेपुरा की तरह से आ रहा था। वहीं लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने साथ ले गई। विधायक के साथ कार्यक्रम में जा रहा था फुफेरा भाई मृतक का फुफेरा भाई कुणाल किशोर ने बताया कि चौसा में आज विधायक जी का कार्यक्रम था। मैं उनके साथ ही जा रहा था। हमलोग कॉमर्स कॉलेज के पास पहुंचे थे की मुझे फोन आया कि रंजन नाम के लड़का को साहुगढ़ में गोली मार दी गई है। पता करिए कही वो अपना रंजन तो नहीं। मैंने तुरंत अपने भाई को फोन किया तो उसका फोन किसी ग्रामीण ने उठाया और कहा कि रंजन की मौत हो गई है औप लोग अस्पताल आइए। रंजन का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। सब को वो भइया कहकर ही बुलाता था।
खबर अपडेट हो रही है….  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *