मोतिहारी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। चोरी के आरोप में पांच नाबालिग बच्चे सहित छह को पकड़कर उसे चप्पल पर थूक रखकर चटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने शुरू कर दी है। वहीं एक की गिरफ्तारी भी हो गई है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के भेलवा गांव की है। 10 अक्टूबर की सुबह चोरी का चला पता जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल के किराना दुकान में 9 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 10 अक्टूबर की सुबह चोरी का पता चला। दुकानदार ने खुद ही पता लगाकर एक चोर को पकड़ा और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर चोरी के 39 हजार रुपये भी बरामद हुए। इसके बाद सभी को मधुबन थाना को सौंप दिया गया। पुलिस ने चोरी का कांड दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। घटना के 6 दिन बाद वीडियो वायरल घटना के छह दिन बाद अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पकड़े गए चोरों से चप्पल पर थूक रखकर चटवाया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का अमानवीय चेहरा सामने आया है और इसकी चारों तरफ निंदा हो रही है। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे ने बताया कि पहले चोरी का कांड दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया था। उस वक्त इस तरह का कोई वीडियो सामने नहीं आया था। आज वीडियो सामने आया है तो उसकी जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मोतिहारी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। चोरी के आरोप में पांच नाबालिग बच्चे सहित छह को पकड़कर उसे चप्पल पर थूक रखकर चटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने शुरू कर दी है। वहीं एक की गिरफ्तारी भी हो गई है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के भेलवा गांव की है। 10 अक्टूबर की सुबह चोरी का चला पता जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल के किराना दुकान में 9 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 10 अक्टूबर की सुबह चोरी का पता चला। दुकानदार ने खुद ही पता लगाकर एक चोर को पकड़ा और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर चोरी के 39 हजार रुपये भी बरामद हुए। इसके बाद सभी को मधुबन थाना को सौंप दिया गया। पुलिस ने चोरी का कांड दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। घटना के 6 दिन बाद वीडियो वायरल घटना के छह दिन बाद अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पकड़े गए चोरों से चप्पल पर थूक रखकर चटवाया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का अमानवीय चेहरा सामने आया है और इसकी चारों तरफ निंदा हो रही है। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे ने बताया कि पहले चोरी का कांड दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया था। उस वक्त इस तरह का कोई वीडियो सामने नहीं आया था। आज वीडियो सामने आया है तो उसकी जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

