India vs West Indies 5th T20I Rain Prediction: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने चौथा मुकाबला 24 रन से जीतकर 5 टी20 मैचों की सीरीज में जोरदार वापसी करते हुए आखिरी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। 2-2 की बराबरी पर पहुंच चुकी इस सीरीज का 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला अब शनिवार 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। जहां दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन, इससे पहले बेंगलुरु के मौसम को लेकर निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। इन दिनों बेंगलुरु का मौसम बहुत ही खराब है और इस मैच के भी धुलने के आसार बन रहे हैं।
बेंगलुरु के मौसम का हाल (Bengaluru Rain Prediction)
एक्यूवेदर के मुताबिक, बेंगलुरु में शनिवार को भारत-वेस्टइंडीज मैच के दिन तूफान के साथ 78 प्रतिशत तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। दिन के समय उत्तर की ओर से करीब 9 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं और इस दौरान 78 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जो कि मैच के समय शाम को बढ़कर 81 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही एक या दो तूफान आने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बेंगलुरु में भारी बारिश और तूफान के अलर्ट को देखते हुए ओवरों में कटौती हो सकती है और ऐसा भी हो सकत है कि मैच बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द हो जाए। ऐसे में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
बेंगलुरु में मैच के दौरान हर घंटे मौसम का हाल (Bengaluru Weather Report)
| समय | मौसम का पूर्वानुमान |
|---|---|
| शाम 6 बजे | बेंगलुरु में मैच के दिन शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। शाम को 6 बजे 49 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में 6.30 बजे होने वाले टॉस में देरी हो सकती है। |
| शाम 7 बजे | मैच शुरू होने के समय बारिश की संभावना बढ़कर 67 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ऐसे में मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। |
| रात 8 बजे | बेंगलुरु में रात 8 बजे बारिश की संभावना बढ़कर 71 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इस दौरान पूर्व-उत्तर की ओर से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं। |
| रात 9 बजे | रात 9 बजे बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इस दौरान 49 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। हालांकि हवा उसी रफ्तार से चलेगी। |
| रात 10 बजे | बेंगलुरु में शनिवार रात 10 बजे बारिश की संभावना घटकर 34 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। हालांकि इस दौरान भी हवा करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। |
| रात 11 बजे | रात 11 बजे भी 34 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान पूर्व की ओर से करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। |


WEST INDIES GETS ZERO MONEY FROM INDIA SERIES? 