चूरू में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल गया। रतनगढ़ में रात को बेमौसम बारिश से लोग परेशान हुए। चूरू मुख्यालय पर भी हल्की बारिश हुई। शुक्रवार सुबह मौसम ठंडा रहा, हल्की ठंड महसूस हुई। रतनगढ़ में 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शारदीय नवरात्रों में सालासर यात्रियों के भंडारे, दुर्गा पंडाल और रामलीलाएं बारिश से प्रभावित हुईं। मुख्य सड़क मार्ग, सरदारशहर बाईपास, चूरू व देराजसर सड़क मार्ग पर पानी जमा होने से पैदल व बाइक सवार यात्रियों को दिक्कत हुई। पानी भरने से लोग परेशान
हाल ही में शुरू हुए ड्रेनेज सिस्टम के बावजूद घंटों बाद भी पानी नहीं निकल पाया, जिससे किसानों को फसल निकालने में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के किसानों को खुले में रखी फसलों और मंडियों में अनाज भीगने से बचाने के उपाय करने की सलाह दी।

