‘तेजप्रताप को नोटिस नहीं करती, मेरा ध्यान बेटी पर’: अनुष्का:कहा- उनके दीर्घायु होने की कामना करती हूं: तेजू भैया बोले- मैं न कभी झुकूँगा, न रुकूँगा

‘तेजप्रताप को नोटिस नहीं करती, मेरा ध्यान बेटी पर’: अनुष्का:कहा- उनके दीर्घायु होने की कामना करती हूं: तेजू भैया बोले- मैं न कभी झुकूँगा, न रुकूँगा

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के बीच बेटी उज्जैनी को लेकर लंबे समय से विवाद और बयानबाजी होती रही थी। इसी बीच अनुष्का यादव पहली बार कैमरे पर नजर आई थीं। पटना में एक डांडिया नाइट्स कार्यक्रम में अपने भाई आकाश यादव के साथ पहुंचीं अनुष्का ने विवाद पर कुछ भी कहने से इनकार किया। उन्होंने तेज प्रताप के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वह उनके लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। वहीं, अनुष्का के बयान के बाद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिना नाम लिए अपने विरोधियों पर निशाना साधा था। मैं न कभी झुकूँगा, न रुकूँगा – तेज प्रताप यादव तेज प्रताप यादव ने एक सोशल में लिखा, ‘मेरा लक्ष्य, मेरी जीत! मैंने अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित किया है और उसे हासिल किए बिना चैन से नहीं बैठूँगा। रास्ते में चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आएँ या कितने भी लोग मुझे रोकने की कोशिश करें, मैं न कभी झुकूँगा, न रुकूँगा और न ही हार मानूँगा।’
अनुष्का बोलीं- विवाद पर कुछ नहीं कह सकती डांडिया नाइट्स कार्यक्रम में पहुंचीं अनुष्का यादव ने तेज प्रताप यादव को लेकर कहा, “वो जितनी भी कंट्रोवर्सी कर रहे हैं, उन सारी चीजों के लिए मैं उनको धन्यवाद देती हूं। उसके लिए मैं कुछ बोल नहीं सकती हूं। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। मैं उनके लम्बे स्वास्थ्य की कामना करती हूं।” वो बातों को एक्सेप्ट भी करते हैं और खारिज भी- अनुष्का यादव तेज प्रताप के प्रेस कॉन्फ्रेंस के सवाल पर अनुष्का ने कहा, ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो क्या कहते हैं, आप उन्हीं से पूछिए। क्योंकि वो सारी बातों को खारिज भी करते हैं। फिर सारी बातों को एक्सेप्ट भी करते हैं और फिर खारिज करते हैं। तो इन सब कुछ पर वो ही आपको बेहतर जवाब दे सकते हैं।’ तेजप्रताप ने जबरदस्ती मेरे घर में घुसने की कोशिश की- अनुष्का यादव अनुष्का यादव ने जबरदस्ती घर में घुसने वाले विवाद पर कहा कि, ‘मेरे भैया घर पर नहीं थे। वो हमारे घर पर आए थे। उनके साथ उनके पीए मोतिलाल जी थे। वो जबरदस्ती हमारे घर में घुसने की कोशिश किए। आगे क्या हुआ नहीं हुआ, उसको रहने दीजिए। इन सारी चीजों को हम मीडिया के सामने रखना नहीं चाहते। ये हमारा पारिवारिक मामला है।’ जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे- तेज प्रताप यादव अनुष्का के इस बयान के बाद तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा “जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे!” इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव और बहन के साथ तस्वीर साझा की। तेज प्रताप ने लिखा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना शान के खिलाफ अनुष्का के बयान के बाद तेज प्रताप ने X पर पोस्ट कर लिखा कि उन्हें अपने बारे में किसी के बोलने या सोचने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने लिखा, “मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूं।” उन्होंने आगे लिखा कि वह अपने शो में व्यस्त हैं और अपने काम में मस्त हैं। उनका लक्ष्य लगातार आगे बढ़ना है। कुछ लोगों को उनकी तरक्की देखकर जलन होती है, तो होती रहे। उनका काम जवाब देना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और सफलता से इतिहास रचना है। तेज प्रताप ने पोस्ट में भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और अपने कर्मों पर विश्वास जताया था। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।
डांडिया कार्यक्रम से पहले तेज प्रताप ने जताई थी साजिश की आशंका डांडिया नाइट्स कार्यक्रम से पहले तेज प्रताप ने X पर एक पोस्ट साझा किया था। इसमें उन्होंने पटना के कदमकुआं स्थित रूपचंद भागवत उत्सव हॉल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, “नाच-गाने के कार्यक्रम के बहाने साजिशों का गठबंधन होने वाला है। हमारे सभी विरोधी यह बात अच्छी तरह समझ लें कि हम किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे।” उन्होंने नवरात्र का जिक्र करते हुए लिखा था कि यह सत्य, धर्म और न्याय की विजय का पर्व है और बुराई, छल तथा षड्यंत्र का अंत होगा। साथ ही लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी।
बेटी उज्जैनी के वीडियो को लेकर भी चर्चा में आई थीं अनुष्का अनुष्का यादव अपनी बेटी उज्जैनी के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करने के बाद भी चर्चा में आई थीं। वीडियो में वह अपनी बेटी के साथ नजर आई थीं। इसके बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत ‘बेटी देके देलू संसारवा, दिहलु जिये के आधार’ लगाया गया था। वीडियो के साथ अनुष्का ने लिखा था, “मेरी उज्जैनी के साथ मेरी पहली जितिया पूजा… उसकी मुस्कान और उसके लिए की गई हर प्रार्थना, मेरे लिए सबसे खूबसूरत एहसास है।” यूजर्स बोले- तेजू भइया को वापस आना पड़ेगा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सूरज यादव नाम के यूजर ने कमेंट किया, “एक दिन आपकी मनोकामना पूरी होगी भाभी। तेजू भैया जाएंगे कहां, “आपके पास ही आना पड़ेगा, उनको कभी न कभी।” दूसरे यूजर अमरेश सिंह ने लिखा, “बिटिया एकदम तेजू भैया जैसी लगती है।” वहीं, अखिल नाम के यूजर ने अनुष्का की तारीफ करते हुए लिखा, “मोस्ट पावरफुल वूमेन इन बिहार, गॉड ब्लेस यू।” सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में अनुष्का और उनकी बेटी के बीच की बॉन्डिंग को भी लोग पसंद कर रहे हैं। महाकाल मंदिर में उज्जैनी का हुआ था अन्नप्राशन अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर उसके अन्नप्राशन के दौरान सामने आई थी। उज्जैनी के मामा आकाश यादव ने परिवार के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा की थीं। आकाश यादव ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें अनुष्का यादव सिंदूर लगाए अपनी बेटी के साथ रूद्रभिषेक करती दिख रही थीं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पोस्ट के मुताबिक, उज्जैनी का अन्नप्राशन संस्कार बाबा महाकाल के मंदिर में संपन्न कराया गया। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से बधाइयों के साथ-साथ कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली थीं। आकाश यादव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- हमारी उज्जैनी ने अपने छह महीने पूर्ण होने के शुभ अवसर पर अपना पहला अन्न बाबा महाकाल के पवित्र प्रांगण में उनके भोग प्रसाद को ग्रहण किया। बाबा महाकाल उज्जैनी को हमेशा खुश रखें और नकारात्मक शक्तियों से दूर रखें। जय श्री महाकाल, ॐ। आदेश। यूजर्स बोले- अपने पापा गई है उज्जैनी पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं। मो. शहबाज अहमद ने लिखा कि बिल्कुल पापा तेजू भइया पर गई है। गौतम कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा- “तेजू भैया किधर हैं?” विकास रॉयल यादव नाम के यूजर ने लिखा- “जिनके पिता ही महाकाल के भक्त हैं, उनकी बेटी हमेशा खुश रहेगी। हर-हर महादेव, महाकाल से प्रार्थना है कि उज्जैनी पर अपनी कृपा बनाए रखें।” दीपक यादव नाम के यूजर ने लिखा- “एक बहन थी इतनी प्यारी सी, उसको भी आप राजनीति के लिए इस्तेमाल कर लिए। इतना कोई भाई नहीं गिर सकता, जितना आप गिर गए आकाश भाई।” ब्रजेश कुमार नाम के यूजर ने लिखा- “बिल्कुल पापा पर गई है। तेजप्रताप ने कहा था- मेरी बेटी की बात झूठी है 5 फरवरी 2026 को अनुष्का यादव को बेटी हुई। 8 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर तेजप्रताप और अनुष्का को बधाई भी दी। इस चर्चा के बीच तेजप्रताप यादव मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया। उन्होंने आकाश भाटी पर आरोप लगाया था कि वह अनुष्का के फ्लैट पर जाते हैं। तेजप्रताप ने आरोप लगाया था कि अनुष्का की बच्ची का पिता भी वही (आकाश भाटी) है, जो फ्लैट पर जाता है। तेजप्रताप ने आकाश भाटी उर्फ आकाश गुर्जर का पता गोला रोड के टी-पॉइंट के पास बताया था। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया था। तेजप्रताप ने कहा कि हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं। तेजप्रताप ने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’ आकाश ने घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया आकाश यादव ने पटना कोर्ट में नालसी मुकादमा दर्ज कराया है। जिसमें तेजप्रपात पर 19 जून को उज्जैनी से मिलने के लिए घर में जबरन घुसने का आरोप है। आकाश ने बताया कि रोकने पर तेजप्रताप ने कहा कि उज्जैनी का अपहरण करा दिया जाएगा। साथ ही इसके हिंसक परिणाम भुगतने होंगे। आकाश ने उज्जैनी समेत पूरे परिवार के लिए खतरा महसूस करने की बात कही थी, क्योंकि उसी रात खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए एक शख्स ने विदेश से फोन कर धमकाया था। हालांकि, तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गर्लफ्रेंड के भाई की FIR के मामले में सफाई दी। उन्होंने कहा, आकाश और उसकी फैमिली मुझसे पैसों की डिमांड करती थी। तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के बीच बेटी उज्जैनी को लेकर लंबे समय से विवाद और बयानबाजी होती रही थी। इसी बीच अनुष्का यादव पहली बार कैमरे पर नजर आई थीं। पटना में एक डांडिया नाइट्स कार्यक्रम में अपने भाई आकाश यादव के साथ पहुंचीं अनुष्का ने विवाद पर कुछ भी कहने से इनकार किया। उन्होंने तेज प्रताप के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वह उनके लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। वहीं, अनुष्का के बयान के बाद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिना नाम लिए अपने विरोधियों पर निशाना साधा था। मैं न कभी झुकूँगा, न रुकूँगा – तेज प्रताप यादव तेज प्रताप यादव ने एक सोशल में लिखा, ‘मेरा लक्ष्य, मेरी जीत! मैंने अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित किया है और उसे हासिल किए बिना चैन से नहीं बैठूँगा। रास्ते में चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आएँ या कितने भी लोग मुझे रोकने की कोशिश करें, मैं न कभी झुकूँगा, न रुकूँगा और न ही हार मानूँगा।’
अनुष्का बोलीं- विवाद पर कुछ नहीं कह सकती डांडिया नाइट्स कार्यक्रम में पहुंचीं अनुष्का यादव ने तेज प्रताप यादव को लेकर कहा, “वो जितनी भी कंट्रोवर्सी कर रहे हैं, उन सारी चीजों के लिए मैं उनको धन्यवाद देती हूं। उसके लिए मैं कुछ बोल नहीं सकती हूं। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। मैं उनके लम्बे स्वास्थ्य की कामना करती हूं।” वो बातों को एक्सेप्ट भी करते हैं और खारिज भी- अनुष्का यादव तेज प्रताप के प्रेस कॉन्फ्रेंस के सवाल पर अनुष्का ने कहा, ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो क्या कहते हैं, आप उन्हीं से पूछिए। क्योंकि वो सारी बातों को खारिज भी करते हैं। फिर सारी बातों को एक्सेप्ट भी करते हैं और फिर खारिज करते हैं। तो इन सब कुछ पर वो ही आपको बेहतर जवाब दे सकते हैं।’ तेजप्रताप ने जबरदस्ती मेरे घर में घुसने की कोशिश की- अनुष्का यादव अनुष्का यादव ने जबरदस्ती घर में घुसने वाले विवाद पर कहा कि, ‘मेरे भैया घर पर नहीं थे। वो हमारे घर पर आए थे। उनके साथ उनके पीए मोतिलाल जी थे। वो जबरदस्ती हमारे घर में घुसने की कोशिश किए। आगे क्या हुआ नहीं हुआ, उसको रहने दीजिए। इन सारी चीजों को हम मीडिया के सामने रखना नहीं चाहते। ये हमारा पारिवारिक मामला है।’ जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे- तेज प्रताप यादव अनुष्का के इस बयान के बाद तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा “जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे!” इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव और बहन के साथ तस्वीर साझा की। तेज प्रताप ने लिखा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना शान के खिलाफ अनुष्का के बयान के बाद तेज प्रताप ने X पर पोस्ट कर लिखा कि उन्हें अपने बारे में किसी के बोलने या सोचने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने लिखा, “मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूं।” उन्होंने आगे लिखा कि वह अपने शो में व्यस्त हैं और अपने काम में मस्त हैं। उनका लक्ष्य लगातार आगे बढ़ना है। कुछ लोगों को उनकी तरक्की देखकर जलन होती है, तो होती रहे। उनका काम जवाब देना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और सफलता से इतिहास रचना है। तेज प्रताप ने पोस्ट में भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और अपने कर्मों पर विश्वास जताया था। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।
डांडिया कार्यक्रम से पहले तेज प्रताप ने जताई थी साजिश की आशंका डांडिया नाइट्स कार्यक्रम से पहले तेज प्रताप ने X पर एक पोस्ट साझा किया था। इसमें उन्होंने पटना के कदमकुआं स्थित रूपचंद भागवत उत्सव हॉल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, “नाच-गाने के कार्यक्रम के बहाने साजिशों का गठबंधन होने वाला है। हमारे सभी विरोधी यह बात अच्छी तरह समझ लें कि हम किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे।” उन्होंने नवरात्र का जिक्र करते हुए लिखा था कि यह सत्य, धर्म और न्याय की विजय का पर्व है और बुराई, छल तथा षड्यंत्र का अंत होगा। साथ ही लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी।
बेटी उज्जैनी के वीडियो को लेकर भी चर्चा में आई थीं अनुष्का अनुष्का यादव अपनी बेटी उज्जैनी के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करने के बाद भी चर्चा में आई थीं। वीडियो में वह अपनी बेटी के साथ नजर आई थीं। इसके बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत ‘बेटी देके देलू संसारवा, दिहलु जिये के आधार’ लगाया गया था। वीडियो के साथ अनुष्का ने लिखा था, “मेरी उज्जैनी के साथ मेरी पहली जितिया पूजा… उसकी मुस्कान और उसके लिए की गई हर प्रार्थना, मेरे लिए सबसे खूबसूरत एहसास है।” यूजर्स बोले- तेजू भइया को वापस आना पड़ेगा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सूरज यादव नाम के यूजर ने कमेंट किया, “एक दिन आपकी मनोकामना पूरी होगी भाभी। तेजू भैया जाएंगे कहां, “आपके पास ही आना पड़ेगा, उनको कभी न कभी।” दूसरे यूजर अमरेश सिंह ने लिखा, “बिटिया एकदम तेजू भैया जैसी लगती है।” वहीं, अखिल नाम के यूजर ने अनुष्का की तारीफ करते हुए लिखा, “मोस्ट पावरफुल वूमेन इन बिहार, गॉड ब्लेस यू।” सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में अनुष्का और उनकी बेटी के बीच की बॉन्डिंग को भी लोग पसंद कर रहे हैं। महाकाल मंदिर में उज्जैनी का हुआ था अन्नप्राशन अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर उसके अन्नप्राशन के दौरान सामने आई थी। उज्जैनी के मामा आकाश यादव ने परिवार के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा की थीं। आकाश यादव ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें अनुष्का यादव सिंदूर लगाए अपनी बेटी के साथ रूद्रभिषेक करती दिख रही थीं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पोस्ट के मुताबिक, उज्जैनी का अन्नप्राशन संस्कार बाबा महाकाल के मंदिर में संपन्न कराया गया। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से बधाइयों के साथ-साथ कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली थीं। आकाश यादव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- हमारी उज्जैनी ने अपने छह महीने पूर्ण होने के शुभ अवसर पर अपना पहला अन्न बाबा महाकाल के पवित्र प्रांगण में उनके भोग प्रसाद को ग्रहण किया। बाबा महाकाल उज्जैनी को हमेशा खुश रखें और नकारात्मक शक्तियों से दूर रखें। जय श्री महाकाल, ॐ। आदेश। यूजर्स बोले- अपने पापा गई है उज्जैनी पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं। मो. शहबाज अहमद ने लिखा कि बिल्कुल पापा तेजू भइया पर गई है। गौतम कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा- “तेजू भैया किधर हैं?” विकास रॉयल यादव नाम के यूजर ने लिखा- “जिनके पिता ही महाकाल के भक्त हैं, उनकी बेटी हमेशा खुश रहेगी। हर-हर महादेव, महाकाल से प्रार्थना है कि उज्जैनी पर अपनी कृपा बनाए रखें।” दीपक यादव नाम के यूजर ने लिखा- “एक बहन थी इतनी प्यारी सी, उसको भी आप राजनीति के लिए इस्तेमाल कर लिए। इतना कोई भाई नहीं गिर सकता, जितना आप गिर गए आकाश भाई।” ब्रजेश कुमार नाम के यूजर ने लिखा- “बिल्कुल पापा पर गई है। तेजप्रताप ने कहा था- मेरी बेटी की बात झूठी है 5 फरवरी 2026 को अनुष्का यादव को बेटी हुई। 8 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर तेजप्रताप और अनुष्का को बधाई भी दी। इस चर्चा के बीच तेजप्रताप यादव मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया। उन्होंने आकाश भाटी पर आरोप लगाया था कि वह अनुष्का के फ्लैट पर जाते हैं। तेजप्रताप ने आरोप लगाया था कि अनुष्का की बच्ची का पिता भी वही (आकाश भाटी) है, जो फ्लैट पर जाता है। तेजप्रताप ने आकाश भाटी उर्फ आकाश गुर्जर का पता गोला रोड के टी-पॉइंट के पास बताया था। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया था। तेजप्रताप ने कहा कि हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं। तेजप्रताप ने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’ आकाश ने घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया आकाश यादव ने पटना कोर्ट में नालसी मुकादमा दर्ज कराया है। जिसमें तेजप्रपात पर 19 जून को उज्जैनी से मिलने के लिए घर में जबरन घुसने का आरोप है। आकाश ने बताया कि रोकने पर तेजप्रताप ने कहा कि उज्जैनी का अपहरण करा दिया जाएगा। साथ ही इसके हिंसक परिणाम भुगतने होंगे। आकाश ने उज्जैनी समेत पूरे परिवार के लिए खतरा महसूस करने की बात कही थी, क्योंकि उसी रात खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए एक शख्स ने विदेश से फोन कर धमकाया था। हालांकि, तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गर्लफ्रेंड के भाई की FIR के मामले में सफाई दी। उन्होंने कहा, आकाश और उसकी फैमिली मुझसे पैसों की डिमांड करती थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *