चित्रकूट दीपावली मेले की तैयारी तेज:50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, यूपी-एमपी प्रशासन ने कसी कमर

चित्रकूट दीपावली मेले की तैयारी तेज:50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, यूपी-एमपी प्रशासन ने कसी कमर

चित्रकूट में दीपावली मेले में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को ग्रामोदय विश्वविद्यालय में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसमें सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और रीवा के कमिश्नर शैलेंद्र सिंह समेत दोनों राज्यों के कई अधिकारी मौजूद रहे। देर रात तक चली बैठक में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बिजली, पानी, यातायात, साफ-सफाई और सुरक्षा पर खास जोर दिया गया। अधिकारियों को बिजली के तार दुरुस्त कराने, पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने, क्षतिग्रस्त पुल की जगह पीपा पुल का निर्माण कराने और परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और मेला क्षेत्र को सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा गया। रामघाट पर नाविकों का रजिस्ट्रेशन कराने, नावों पर किराये की सूची लगाने और प्रशिक्षित नाविकों से ही नाव चलवाने के निर्देश दिए गए। घाट पर गोताखोर भी तैनात रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *