भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव सीमा देवी की हत्या मामले में जमीन विवाद की बात सामने आई है। मृतका के भाई विनय चौधरी के बयान पर पुलिस ने ठ सुमंत राय, जेठानी सविता देवी और उनके बेटे अभिषेक कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि अपने हिस्से की जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद के कारण सीमा देवी की हत्या की गई। जमीन को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित सविता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी। वहीं, मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जमीन को लेकर चल रहा था झगड़ा मृतका के भाई विनय चौधरी ने बताया कि उनकी बहन की जमीन लसाढ़ी बधार, अगिआंव गोला और अगिआंव गांव में स्थित है। सीमा देवी की दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी अर्चना कुमारी की शादी हो चुकी थी। इसके बाद वह अपने हिस्से की जमीन बेच रही थी। इसी बात को लेकर उसका जेठ-जेठानी के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण सुमंत राय, सविता देवी और अभिषेक कुमार ने मिलकर सीमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। सीमा देवी, गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव निवासी अमित कुमार राय की पत्नी थी। घटना के दिन वह अपने घर में मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अब नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव सीमा देवी की हत्या मामले में जमीन विवाद की बात सामने आई है। मृतका के भाई विनय चौधरी के बयान पर पुलिस ने ठ सुमंत राय, जेठानी सविता देवी और उनके बेटे अभिषेक कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि अपने हिस्से की जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद के कारण सीमा देवी की हत्या की गई। जमीन को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित सविता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी। वहीं, मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जमीन को लेकर चल रहा था झगड़ा मृतका के भाई विनय चौधरी ने बताया कि उनकी बहन की जमीन लसाढ़ी बधार, अगिआंव गोला और अगिआंव गांव में स्थित है। सीमा देवी की दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी अर्चना कुमारी की शादी हो चुकी थी। इसके बाद वह अपने हिस्से की जमीन बेच रही थी। इसी बात को लेकर उसका जेठ-जेठानी के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण सुमंत राय, सविता देवी और अभिषेक कुमार ने मिलकर सीमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। सीमा देवी, गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव निवासी अमित कुमार राय की पत्नी थी। घटना के दिन वह अपने घर में मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अब नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

