भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पहचान राम नारायण सिंह के 55 वर्षीय पुत्र रौशन सिंह के तौर पर हुई है। घटना चकरही गांव स्थित नहर के पास की है। मृतक के भाई धनजी सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम घर से सड़क कनारे टहलने निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पीएसची से सदर अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन हमलोग शहर में ही प्राइवेट हॉस्पिटल चले गए। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया है। रौशन सिंह पांच भाई-बहन में दूसरे स्थान पर थे। परिवार में पत्नी धर्मशिला देवी, दो पुत्र रोहित कुमार, मोहित कुमार और एक पुत्री अंशु देवी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पहचान राम नारायण सिंह के 55 वर्षीय पुत्र रौशन सिंह के तौर पर हुई है। घटना चकरही गांव स्थित नहर के पास की है। मृतक के भाई धनजी सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम घर से सड़क कनारे टहलने निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पीएसची से सदर अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन हमलोग शहर में ही प्राइवेट हॉस्पिटल चले गए। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया है। रौशन सिंह पांच भाई-बहन में दूसरे स्थान पर थे। परिवार में पत्नी धर्मशिला देवी, दो पुत्र रोहित कुमार, मोहित कुमार और एक पुत्री अंशु देवी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

