भागलपुर में दो भाइयों को किया गिरफ्तार:घर से गांजा, कोरेक्स और नशीली गोलियां बरामद, अवैध धंधे की सूचना पर छापा

भागलपुर में दो भाइयों को किया गिरफ्तार:घर से गांजा, कोरेक्स और नशीली गोलियां बरामद, अवैध धंधे की सूचना पर छापा

भागलपुर पुलिस ने ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर नरगा में नशे के धंधेबाजों पर कार्रवाई की है। एक घर में छापेमारी में 1076 बोतल कोरेक्स सिरप (107.06 लीटर), 310 नशीली दवाइयां और 230 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से 2 सगे भाई कन्हैया लाल मंडल और बालेश्वर मंडल को गिरफ्तार किया। इतनी बड़ी बरामदगी के बाद पुलिस अवैध धंधे के नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ये पदार्थ कहां से आते थे और आगे किसे बेचे जाते थे। पुलिस को 13 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि कन्हैया लाल मंडल और बालेश्वर मंडल अपने घर से नशीले पदार्थ बेच रहे हैं। सूचना की जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में बनी टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। पुलिस ने केस दर्ज किया

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति कहां से होती थी और इनके खरीदार कौन थे। कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में ललमटिया थानाध्यक्ष विपिन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक भूषण प्रसाद सिंह, प्रेमचंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं, डीएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। भागलपुर पुलिस ने ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर नरगा में नशे के धंधेबाजों पर कार्रवाई की है। एक घर में छापेमारी में 1076 बोतल कोरेक्स सिरप (107.06 लीटर), 310 नशीली दवाइयां और 230 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से 2 सगे भाई कन्हैया लाल मंडल और बालेश्वर मंडल को गिरफ्तार किया। इतनी बड़ी बरामदगी के बाद पुलिस अवैध धंधे के नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ये पदार्थ कहां से आते थे और आगे किसे बेचे जाते थे। पुलिस को 13 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि कन्हैया लाल मंडल और बालेश्वर मंडल अपने घर से नशीले पदार्थ बेच रहे हैं। सूचना की जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में बनी टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। पुलिस ने केस दर्ज किया

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति कहां से होती थी और इनके खरीदार कौन थे। कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में ललमटिया थानाध्यक्ष विपिन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक भूषण प्रसाद सिंह, प्रेमचंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं, डीएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *