राहुल गांधी के दौरे से पहले ग्राउंड टेस्ट करेंगे पायलट:आज से पंजाब के 11 जिलों के दौरे पर; वड़िंग गुट के नेताओं पर रहेगी नजर

राहुल गांधी के दौरे से पहले ग्राउंड टेस्ट करेंगे पायलट:आज से पंजाब के 11 जिलों के दौरे पर; वड़िंग गुट के नेताओं पर रहेगी नजर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित पंजाब यात्रा से पहले पंजाब मामलों के प्रभारी सचिन पायलट 5 दिन में 11 जिलों का दौरा कर पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी का ग्राउंड टेस्ट करेंगे। इस दौरे के दौरान सचिन पायलट की विशेष नजर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट के नेताओं पर रहेगी। पायलट अपने दौरे की शुरुआत मानसा से करेंगे, जहां वह एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के खिलाफ लगाए गए धरने में शामिल होंगे। उसके बाद वह अलग-अलग जगहों पर जाकर गैंगस्टर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। पार्टी हाईकमान ने पायलट को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पंजाब में यदि कोई भी नेता गुटबाजी को बढ़ावा देता है, तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए। वहीं, वड़िंग गुट को शांत रखने के उद्देश्य से पायलट ने अपने पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले राजा वड़िंग को फाइटर बताकर उनकी सराहना की। प्रधान पद से हटाए जाने के बाद राजा वड़िंग सचिन पायलट से खफा चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के सार्वजनिक मंच से यह साफ कर दिया था कि वह सिर्फ राहुल गांधी को ही अपना नेता मानते हैं। वड़िंग गुट के नेता भी मुखर होकर उनके साथ खड़े हैं। हाईकमान को शक है कि कहीं पायलट के दौरे के दौरान वड़िंग गुट के नेता भी वैसा ही रुख न अपना लें, जैसा भूपेश बघेल के दौरे के समय चन्नी गुट के नेताओं ने अपनाया था। इसलिए, राहुल गांधी के दौरे से पहले पायलट ग्राउंड टेस्ट करेंगे। पंजाब दौरे से पहले सचिन पायलट ने वड़िंग के बारे में ये अहम बातें कहीं पायलट के दौरे में क्या-क्या होगा, जानिए भूपेश बघेल के दौरे की ये गलतियां न दोहराने पर फोकस…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *