पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डीह में आठ साल के बच्चे साजन कुमार पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। वह अपने मकान मालिक मुन्ना कुमार के घर टीवी देखने गया था। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने बच्चे को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) भेजा। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा अब खतरे से बाहर है। साजन, उदय राम और रूबी देवी का बेटा है। परिजनों का आरोप है कि टेंपो चालक मुन्ना कुमार ने शराब के नशे में साजन की गर्दन पर वार किया। गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को NMCH भेजा। पुलिस ने आरोपी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता उदय राम की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डीह में आठ साल के बच्चे साजन कुमार पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। वह अपने मकान मालिक मुन्ना कुमार के घर टीवी देखने गया था। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने बच्चे को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) भेजा। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा अब खतरे से बाहर है। साजन, उदय राम और रूबी देवी का बेटा है। परिजनों का आरोप है कि टेंपो चालक मुन्ना कुमार ने शराब के नशे में साजन की गर्दन पर वार किया। गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को NMCH भेजा। पुलिस ने आरोपी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता उदय राम की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

